Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 12th Result 2022 Declared: CBSE 12th Term-2 Result declared on cbse gov in know how to check online

CBSE 12th Result 2022 declared: सीबीएसई 12वीं टर्म-2 रिजल्ट cbse.gov.in पर घोषित, जानें कब और कहां मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

CBSE 12th Result 2022 declared: सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। ऐसे में अब 10वीं के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। जानिए कहां से चेक करें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2022 declared: सीबीएसई 12वीं टर्म-2 रिजल्ट cbse.gov.in पर घोषित, जानें कब और कहां मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट
Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 22 July 2022 04:28 AM
हमें फॉलो करें

CBSE 12th Result 2022 declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने 12वीं कक्षा के बोर्ड नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई 12वीं परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। सीबीएसई 12वीं परिणाम जारी होने के बाद 10वीं कक्षा के छात्रों का उत्साह बढ़ गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीएसई10वीं क्लास के भी नतीजे जारी कर सकता है। 

जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका-

CBSE 10th-12th Result 2022:  जानें- कैसे करना है चेक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और  cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- "CBSE 10th-12th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना परीक्षा रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4-  आपका सीबीएसई 12 वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

सीबीएसई 10वीं कक्षा और 12वीं में छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने की आवश्यकता है। छात्रों को प्रैक्टिकल व लिखित परीक्षा दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं।

जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट-

सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट के लिए अभी इंतजार करना होगा। छात्र रिजल्ट जारी होने कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट-

सीबीएसई 12वीं के  बाद 10वीं रिजल्ट 2022 किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in  पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें