Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 10th 12th Result 2023 date: CBSE Board Class 10 12 result dates will be announced soon

CBSE 10th, 12th Result 2023 date: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10, 12 के नतीजों की डेट जल्द होगी घोषित

CBSE 10th, 12th Result 2023 date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10, 12 वार्षिक परीक्षा 2023 रिजल्ट की डेट और समय जल्द घोषित होगा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम किस

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 7 May 2023 06:17 PM
share Share

CBSE 10th, 12th Result 2023 date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10, 12 वार्षिक परीक्षा 2023 रिजल्ट की डेट और समय जल्द घोषित होगा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के लिए अगले सप्ताह की कोई भी तिथि तय कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटों cbse.nic.in और cbse.gov.in पर भी नजर बनाए रखें। इसके साथ ही सीबीएसई रिजल्ट की लेटेस्ट जानकारी लाइव हिन्दुस्तान पर भी देखी जा सकती है।

हालांकि अभी तक सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने के बारे में कोई कन्फर्म जानकारी नहीं है। लेकिन सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक ही दिन जारी किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सीबीएसई 12वीं में 92.71 छात्र और 10वीं में 94.40 छात्र सफल हुए थे। सीबीएसई बोर्ड 10वीं , 12वीं के परिणाम पिछले साल 22 जुलाई 2023 को घोषित किए गए थे। 12वीं के परिणाम सुबह 9 बजे और 10वीं के परिणाम दोपहर 2 बजे जारी किए गए थे।

इन वेबसाइटों पर जारी होंगे सीबीएसइ बोर्ड के परिणाम:

1-cbseresults.nic.in
2-cbse.nic.in
3-cbse.gov.in
4-digilocker.gov.in
5-results.gov.in
6-parikshasangam.cbse.gov.in
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें