Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 10th 12th Exam 2024: There will be 3 questions of case study in CBSE 10th 12th

CBSE 10th 12th Exam 2024 : सीबीएसई 10वीं 12वीं में केस स्टडी के होंगे 3 प्रश्न

सीबीएसई के दसवीं और 12वीं में केस स्टडी के अब तीन प्रश्न होंगे। हर प्रश्न चार-चार अंकों का होगा। प्रत्येक विषय में पांच-पांच अंकों के प्रश्न जोड़े जाएंगे। यह वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में लागू होगा।

मुख्य संवाददाता पटनाWed, 9 Aug 2023 04:15 AM
share Share

सीबीएसई के दसवीं और 12वीं में केस स्टडी के अब तीन प्रश्न होंगे। हर प्रश्न चार-चार अंकों का होगा। प्रत्येक विषय में पांच-पांच अंकों के प्रश्न जोड़े जाएंगे। यह वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में लागू होगा। इसकी जानकारी सीबीएसई ने नया सैंपल पेपर जारी कर दी है। इस सैंपल पेपर से वर्ष 2024 की दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा ली जाएगी। संयम भारद्वाज, सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि सैंपल पेपर से छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

बता दें कि बोर्ड ने सत्र 2023-24 के लिए दो बार सैंपल पेपर जारी किया है। पहला अप्रैल में जारी किया था। इस सैंपल पेपर में केस स्टडी वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ाई है तो वहीं विकल्प वाले प्रश्नों की संख्या कम की है। बोर्ड परीक्षा में तीन केस स्टडी का प्रश्न हर विषय में रहेगा। इन तीनों में विकल्प भी रहेगा। पांच अंक के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। 

दसवीं में मल्टीपल च्वाइस (वैकल्पिक) वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गयी है। 12वीं के गणित में जहां 16 प्रश्न वैकल्पिक वाले होंगे, वहीं रसायन शास्त्रत्त् और जीवविज्ञान में 16-16 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दसवीं बोर्ड के सभी विषयों में 20-20 अंकों के मल्टीवल च्वाइस वाले प्रश्न होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें