Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़BTech : Josaa Counselling Category wise 12th class top 20 percentile cut off marks iit nit BTech admission cbse rbse bseb up board

BTech : JOSAA ने 12वीं के टॉप 20 परसेंटाइल कटऑफ मार्क्स जारी किए, देखें CBSE समेत किस बोर्ड के कितने अंक

BTech Admission : जोसा ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए कैटेगरी वाइज टॉप 20 परसेंटाइल कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। टॉप 20 परसेंटाइल मार्क्स के नियम से ही बीटेक एडमिशन के लिए उम्मीदवार की पात्रता तय होगी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 June 2024 08:05 AM
share Share

BTech Admission : जॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी ( जोसा ) ने वर्ष 2023 और 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कैटेगरी वाइज टॉप 20 परसेंटाइल कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। टॉप 20 परसेंटाइल मार्क्स के नियम से ही बीटेक एडमिशन के लिए उम्मीदवार की पात्रता तय होगी। आईआईटी व एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेने के लिए 12वीं बोर्ड एग्जाम में कम से कम 75 फीसदी नंबर होना चाहिए (एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 65 फीसदी) या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए। बताया जा रहा है कि  इस बार टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से बाहर होने और 12वीं बोर्ड एग्जाम में 75 फीसदी मार्क्स न आने के चलते बहुत से स्टूडेंट्स के आईआईटी व एनआईटी के सपने टूट गए हैं।

आपको बता दें कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी में दाखिले के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) काउंसलिंग होती है।   जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड पास करने वाले अभ्यर्थी जोसा काउंसलिंग के जरिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), आईआईईएसटी, आईआईआईटी और अन्य जीएफटीआई तकनीकी संस्थानों में बीटेक और अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। जोसा काउंसलिंग में एनआईटी+ सिस्टम के लिए एक एक्स्ट्रा राउंड के साथ पांच राउंड होंगे। स्टूडेंट्स को उनकी रैंक और चॉइस के आधार पर संस्थान व सीट अलॉट की जाएगी। 

यहां देखें टॉप 20 परसेंटाइल कटऑफ मार्क्स 
सीबीएसई 
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल      ओबीसी-एनसीअल      एससी     एसटी

2023    420        412    382    372
2024    417        414    391    372

बिहार बोर्ड 
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल     GEN-EWS     OBC-NCL  एससी     एसटी

2023    351    379       345      327    331
2024    347    331        319      313    311

यूपी बोर्ड 
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल     GEN-EWS     OBC-NCL  एससी     एसटी

2023    444    NA       349      436    350
2024    484    NA        407      414    396


राजस्थान बोर्ड
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल      OBC-NCL  एससी     एसटी

2021    474       474      468    465
2023    417       420      401    389
2024    414       419      399    387

आईएससी
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल ओबीसी एससी एसटी

2023     444 432 418 378
2024     444 431 415 375

झारखंड एकेडमिक काउंसिल 
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल ओबीसी एससी एसटी

2023     384 381 373 372
2024     366 374 354 349

उत्तराखंड बोर्ड
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल        ओबीसी        एससी       एसटी

    प्रतिशत (अंक)    प्रतिशत (अंक)    प्रतिशत (अंक)   प्रतिशत (अंक)
    
2023     73.60 (368) 70.40(352) 68.00(343) 70.00 (350)

2024     (76.60) 383 72.60 (363) 71.40 (357) 74.00 (370)

छत्तीसगढ़ बोर्ड 
वर्ष     कैटेगरी
    जनरल ओबीसी एससी एसटी

2023     371  378 358 348
2024     367 370 349 348

महाराष्ट्र बोर्ड
वर्ष     कैटेगरी

    जनरल  EWS        ओबीसी   एससी   एसटी
2023     348  348   352 331 323
2024     378  378   383 364 366

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें