bseh.org.in , BSEH HBSE 10th Result 2021 Live Updates : जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक
bseh.org.in , BSEH 10th Result 2021 Live Updates : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ( बीएसईएच ) ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे शत प्रतिशत रहे। परीक्षा में पंजीकृत सभी छात्रों को...

bseh.org.in , BSEH 10th Result 2021 Live Updates : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ( बीएसईएच ) ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे शत प्रतिशत रहे। परीक्षा में पंजीकृत सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। रिजल्ट का लिंक हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर एक्टिव किया गया है। इस वर्ष कोरोना के चलते 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी। ऐसे में रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया गया। करीब 3.18 लाख छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।
यहां पढ़ें हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट
03:03 PM - बुधवार को हरियाणा ओपन परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा।
02:30 PM - बोर्ड ने कहा है कि वे आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल अंकों के आधार पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल अंकों में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक को कुल 20 अंक दिए गए थे। यदि किसी छात्र को मूल्यांकन और पैक्टिकल में 40 अंक मिलते हैं तो उसे थ्योरी के लिए 60 अंक दिए जाएंगे।
02:00 PM - ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर कक्षा 10वीं के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि जमा करें।
- सब्मिट बटन दबाते ही आपकी स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
01:10 PM - अगर कोई विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो उसके पास स्थिति अनुकूल होने पर परीक्षा देने का विकल्प मौजूद है। कोरोना संकट खत्म होने पर उसे परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वह अपने मार्क्स सुधार सकेगा।
12:30 PM - नतीजे बोर्ड दोपहर करीब 2.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेगा।
12:05 PM - शिक्षा मंत्री ने कुछ दिनों पहले यह जानकारी दी थी कि 10वीं के नतीजे 15 जून से पहले जारी कर दिए जाएंगे।
11:00 AM - हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष 22 अप्रैल से 12 मई के बीच होनी थीं लेकिन कोरोना के चलते इन्हें रद्द कर दिया गया था।
10:15 AM - 10वीं परीक्षा में पंजीकृत कुल 3,18,373 स्टूडेंट्स में से 1,74,956 छात्र और 1,43,417 छात्राएं हैं।
09:30 AM - फिलहाल रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ओपन और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। बताया जा रहा है कि नतीजे दोपहर 2 बजे के बाद जारी किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। टॉपरों का ऐलान नहीं होगा।
09:20 AM - पिछले वर्ष एचबीएसई 10वीं परीक्षा 2020 की परीक्षा में 337691 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 218120 उत्तीर्ण हुए एवं 32,501 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई। 87070 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। पिछले वर्ष एचबीएसई 10वीं की परीक्षा में 64.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने ही बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 69.86 रहा और 60.27 प्रतिशत लड़के पास हुए। लड़कियों ने लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत देकर बढ़त हासिल की। हिसार (नारनौंद) की ऋषिता ने 500 में से 500 अंक लाकर टॉप किया था। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं में विज्ञान और वैकल्पिक विषयों के पेपर नहीं हो पाए थे। हरियाणा सरकार ने सभी परीक्षाएं रद कर दीं। इन विषयों के औसत अंक के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया था।
09:30 AM - हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर होगा तैयार
हरियाणा सरकार ने राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। हरियाणा एजुकेशन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड 12वीं के लिए इंटरनल असेस्मेंट करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हरियाणा स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन 12वीं की परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार के निर्देशों को मानते हुए इंटरनल असेस्मेंट करेगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।