Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB STET Result 2023 date: Bihar Board STET Result may release today bsebstet cut off

BSEB STET Result : जारी होने वाला है बिहार एसटीईटी रिजल्ट, होगा नॉर्मलाइजेशन पद्धति का इस्तेमाल

बिहार बोर्ड STET Result नॉर्मलाइजेशन से जारी करेगा। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के चलते कई कई शिफ्टों में परीक्षा ली गई थी। पेपर की कठिनता के स्तर को एक लेवल पर लाने के लिए ऐसा किया जाता है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 27 Sep 2023 06:15 AM
share Share

BSEB STET Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बहुत जल्द  माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का रिजल्ट जारी करने वाला है। इस सप्ताह एसटीईटी परिणाम जारी होने के पूरे पूरे आसार हैं। एसटीईटी रिजल्ट जारी होने पर अभ्यर्थी bsebstet.com पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड एसटीईटी का रिजल्ट मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति से तैयार किया जाएगा। ऐसी ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं जो अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के चलते कई तिथियों व कई शिफ्टों में ली जाती हैं, उनमें मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाती है। इसमें सभी स्टूडेंट्स को एक लेवल पर लाकर उनकी असल रैंक निकाली जाती है। एक लेवल पर लाने के बाद स्टूडेंट्स के बीच मुश्किल पेपर/आसान पेपर वाला अंतर खत्म हो जाता है। एसटीईटी परीक्षा में यह संभव है कि कुछ परीक्षार्थियों का पेपर आसान आया हो और कुछ का मुश्किल। किसी भी परीक्षार्थियों को इससे नुकसान या फायदा न हो, इसके लिए बोर्ड रिजल्ट तय करने के लिए मार्क्स नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को अपनाएगा। 

इससे पहले बिहार बोर्ड एसटीईटी 2023 के सभी विषयों की आंसर-की जारी कर चुका है। आपत्तियां भी ली जा चुकी हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 5 सितंबर 2023 तक हुआ था। 

BSEB STET Result 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड
- बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 देखने के लिए bsebstet.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद BSEB STET Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर समेत अन्य डिटेल्स डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट व स्कोर कार्ड सामने आ जाएगा। 

पासिंग मार्क्स
सामान्य - 50 फीसदी 
पिछड़ा वर्ग - 45.5 फीसदी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5 फीसदी 
एससी, एसटी - 40 फीसदी
दिव्यांग - 40 फीसदी
महिला - 40 फीसदी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें