Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar board released NSP cutoff marks five lakh inter students will be registered on national scholarship portal

NSP : BSEB बिहार बोर्ड ने जारी की कटऑफ, इंटर के साढ़े पांच लाख विद्यार्थी होंगे स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत

इंटरमीडिएट के साढ़े पांच लाख छात्र और छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर रजिस्टर्ड होने का मौका मिलेगा। एक बार एनएसपी पर रजिस्टर्ड होने के बाद विद्यार्थियों को हर तरह की छात्रवृत्ति की...

Pankaj Vijay वरीय संवाददाता, पटनाMon, 26 April 2021 09:29 AM
share Share
Follow Us on
NSP : BSEB बिहार बोर्ड ने जारी की कटऑफ, इंटर के साढ़े पांच लाख विद्यार्थी होंगे स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत

इंटरमीडिएट के साढ़े पांच लाख छात्र और छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर रजिस्टर्ड होने का मौका मिलेगा। एक बार एनएसपी पर रजिस्टर्ड होने के बाद विद्यार्थियों को हर तरह की छात्रवृत्ति की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा छात्रों को रजिस्ट्रेशन का कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। इसके लिए बिहार बोर्ड ने कोटिवार कटऑफ जारी किया है। जो छात्र या छात्रा इस कटऑफ में आयेंगे, उन्हें एनएसपी में रजिस्टर्ड किया जायेगा। 

बिहार बोर्ड की मानें तो में प्रथम श्रेणी के सभी तीन लाख 61 हजार 597 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा द्वितीय श्रेणी के तीन लाख विद्यार्थी शामिल हैं। इस बार 2020 की अपेक्षा डेढ़ लाख विद्यार्थियों को अधिक शामिल होने का मौका मिला है। ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनएसपी की सुविधा देश भर के छात्रों को दी जाती है। इसमें एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्रों को देश भर के सभी तरह की छात्रवृत्ति की जानकारी दी जाती है। इससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका फायदा उठा सकते हैं।

ये है एनएसपी के लिए कटऑफ 
छात्र के लिए कटऑफ 
केटेगरी     विज्ञान    कला    वाणिज्य 

सामान्य    349    301    360
ओबीसी    350    303    355
एससी    321    300    341
एसटी    331    310    342

छात्रा के लिए कटऑफ 
केटेगरी     विज्ञान    कला    वाणिज्य 

सामान्य     352    327    387
ओबीसी      339    316    383
एससी        317    301    365
एसटी      336    326    375

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें