Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board 10th Model paper 2023 : download bihar board matric model paper sample paper pdf

BSEB Bihar Board 10th Model paper 2023 : जारी हुए बिहार बोर्ड मैट्रिक के मॉडल पेपर, Direct Link

BSEB Bihar Board 10th Model paper 2023 : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का मॉडल पेपर जारी कर दिया है। इससे एक दिन पहले इंटर के सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी किया गया था।

Pankaj Vijay वरीय संवाददाता, पटनाFri, 16 Dec 2022 06:01 AM
share Share

BSEB Bihar Board 10th Model paper 2023 : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का मॉडल पेपर जारी कर दिया है। इससे एक दिन पहले इंटर के सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी किया गया था। बोर्ड की मानें तो इस बार प्रश्न पत्र पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस बार भी प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर दोगुनी होगी। वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन छात्रों को उसमें से आधे का ही जवाब देना होगा। वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर मॉडल पेपर उपलब्ध है। 

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक ली जाएगी। मैट्रिक आंतरिक मूल्यांकन 19 से 21 जनवरी तक होगा। मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर 8 जनवरी से 15 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे। हालांकि स्टूडेंट्स इन्हें खुद से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। स्कूलों को अपने लॉग इन आईडी से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद स्कूल प्रमुख स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे। 

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का शेड्यूल 
तिथि        प्रथम पाली    द्वितीय पाली 

14 फरवरी    गणित        गणित 
15 फरवरी    विज्ञान        विज्ञान 
16 फरवरी    सामाजिक विज्ञान    सामाजिक विज्ञान 
17 फरवरी    अंग्रेजी        अंग्रेजी 
20 फरवरी    मातृभाषा        मातृभाषा 
21 फरवरी    द्वितीय भारतीय भाषा    द्वितीय भारतीय भाषा
22 फरवरी    एच्छिक विषय    एच्छिक विषय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें