Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC Exam Calendar 2023: BPSC recruitment ldc bpsc cce 68th result 67th exam ldc cdpo result dates

BPSC Calendar 2023 : बीपीएससी ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर, भरी जानी हैं 45892 वैकेंसी

BPSC Exam Calendar 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने एक बार फिर से अपना नया भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आयोग ने कैलेंडर में विभिन्न भर्तियों की स्थिति रिपोर्ट जारी की है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 23 March 2023 03:29 AM
share Share

BPSC Exam Calendar 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने एक बार फिर से  अपना नया भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आयोग ने कैलेंडर में विभिन्न भर्तियों की स्थिति रिपोर्ट जारी की है। किस भर्ती का प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू हो चुका है, अगर नहीं हुआ है तो कब होना है, किन भर्तियों का रिजल्ट किस डेट को आ चुका है और अगर नहीं आया है तो कब आना है, ये सभी डिटेल्स वैकेंसी की संख्या समेत कैलेंडर में दी गई है। कैलेंडर में 53 तरह की भर्तियों के स्टेस की जानकारी दी गई है जिसके तहत 45892 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। कैलेंडर के मुताबिक 155 पदों के लिए 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 4 जून 2023 को होना है और इसका रिजल्ट 4 अगस्त 2023 को आएगा। मेन्स 8 अक्टूबर 2023 को होगा। 

- बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 के 44 पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 28 अप्रैल 2023 को होगी और रिजल्ट 28 जून 2023 को आएगा। मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2023 को होगी। 

- बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित हो चुकी है। इसका रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 12 मई 2022 से होगी और रिजल्ट 26 जुलाई 2023 को आएगा। इंटरव्यू 11 अगस्त 2023 से शुरू होंगे और फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर 2023 को आएगा। 

- बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा आयोजित हो चुकी है। इसका रिजल्ट 14 मई 2023 को आना है। 29 मई 2023 से इंटरव्यू होगा और 28 जुलाई 2023 तक चलेगा।

- जिला कला संस्कृति पदाधिकारी भर्ती का मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 6 मई 2023 को आएगा। इंटरव्यू 5 जून से होंगे। फाइनल रिजल्ट 22 जून को आएगा। 

- बीपीएससी सीडीपीओ भर्ती के रिजल्ट की तिथि व आगे की प्रक्रिया अभी तय होनी है। वहीं 208 पदों के लिए बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर (सीएसई) भर्ती 2022 की परीक्षा 26 मई 2023 से होनी है। 16 नवंबर 2023 से इंटरव्यू होंगे। 

- 24 पदों के लिए बीपीएससी एलडीसी भर्ती की मुख्य परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट 11 अप्रैल 2023 से होगा। फाइनल रिजल्ट 25 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया जाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें