Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC 69th Date : new BPSC calendar released check bpsc 69 exam date recruitment exam dates

BPSC : बीपीएससी 69वीं पीटी की तिथि घोषित, जारी हुआ तमाम भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर

बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स का आयोजन 30 सितंबर 2023 को होगा और रिजल्ट 15 नवंबर 2023 को जारी किया जाएगा। बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 से होगा।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 April 2023 12:36 AM
share Share

BPSC 69th Exam Date , BPSC Calendar 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने अपने नए भर्ती परीक्षा कैलेंडर में 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स का आयोजन 30 सितंबर 2023 को होगा और रिजल्ट 15 नवंबर 2023 को जारी किया जाएगा। बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 से होगा। आपको बता दें कि बीपीएससी की 69वीं प्रारंभिक परीक्षा को कंबाइंड रूप में कराया जाएगा। अब बिहार पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा के साथ आयोग के स्तर पर अलग-अलग ली जाने वाली परीक्षाओं को भी एक साथ पीटी के तौर पर लिया जाएगा। निबंध के अंकों के आधार पर टाई ब्रेक होगा। पहले ऑप्शनल पेपर के अंक पर टाई बेकर होता था। 

ताजा कैलेंडर में 57 तरह की भर्तियों के स्टेस की जानकारी दी गई है जिसके तहत 45896 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इस कैलेंडर में कई भर्तियों के रिजल्ट व इंटरव्यू की तिथियां हटाई गई हैं जबकि पहले जारी किए गए कैलेंडर में इनकी तिथियां जारी की गई थीं।

- कैलेंडर के मुताबिक 155 पदों के लिए 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 4 जून 2023 को होना है और इसका रिजल्ट 4 अगस्त 2023 को आएगा। मेन्स 8 अक्टूबर 2023 को होगा। 

- ड्रग इंस्पेक्टर के 55 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जून से 20 जून तक होगा। 

- बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 के 44 पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 28 अप्रैल 2023 को होगी और रिजल्ट 28 जून 2023 को आएगा। मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2023 को होगी। 

- बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा 12 मई 2022 से 18 मई तक होगी। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की तिथि, इंटरव्यू की तिथि इस कैलेंडर में हटा ली गई है जबकि इससे पहले इनकी तिथि क्रमश: 14 मई 2023 और 29 मई 2023 बताई गई थी। 

- बीपीएससी सीडीपीओ भर्ती के रिजल्ट की तिथि व आगे की प्रक्रिया अभी तय होनी है। वहीं 208 पदों के लिए बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर (सीएसई) भर्ती 2022 की परीक्षा 26 मई 2023 से होनी है। 16 नवंबर 2023 से इंटरव्यू होंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें