Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC 67th Result : BPSC 67th CCE Final results declared toppers bpsconline cut off marks

BPSC 67th Result : बीपीएससी 67वीं फाइनल रिजल्ट जारी, अमन आनंद ने किया टॉप, कुल 799 पास

BPSC 67th Result : बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा है कि बीपीएससी 67वीं सीसीई का अंतिम परिणाम हमारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए एनआईसी को भेज दिया गया है। सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई।'

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Oct 2023 11:10 AM
share Share

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 802 वैकेंसी के लिए 799 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अमन आनंद ने टॉप किया है। निकिता कुमारी दूसरे और अंकिता चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।  बीपीएससी 67वीं का फाइनल रिजल्ट www.bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए 88, बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी) के लिए 20, राज्य टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के लिए 21, जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 3, सब इलेक्शन ऑफिसर के लिए 4, बिहार एजुकेशन सर्विस के लिए 12, एक्साइस सुपरिटेंडेंट के लिए 2, सब रजिस्ट्रार , जॉइंट सब रजिस्ट्रार के लिए 5 का चयन हुआ है।

डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर के रूप में पांच, कोऑपरेटिव सोसाइटीज के अस्सिटेंट रजिस्टार के रूप में नौ, लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर के रूप में 65 रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में 133, म्यूनिसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में 110, रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में 35, सप्लाई इंस्पेक्टर के रूप में चार, ब्लॉक ब्लॉक पंचायत राज ऑफिसर के रूप में 18, सब डिविजनल बीसी व ईबीसी वेलफेयर ऑफिसर के रूप में सर्वाधिक 137 और ब्लॉक एससी व एसटी वेलफेयर ऑफिसर के रूप में 52 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं।

रैंक, रोल नंबर और नाम, किस सेवा में हुआ चयन - टॉपरों की लिस्ट देखें 
1 667077 अमन आनंद - बिहार प्रशासनिक सेवा
2 552382 निकिता कुमारी - बिहार प्रशासनिक सेवा
3. 517318 अंकिता चौधरी - बिहार प्रशासनिक सेवा
4. 302803 खालिद हयात - बिहार पुलिस सेवा ( डीएसपी )
5. 439257 ऋषव आनंद - बिहार पुलिस सेवा ( डीएसपी )
6. 565287 प्रियांशु कुमार - असिस्टेंट प्लान ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर
7. 512549 अपेक्षा मोदी - बिहार प्रशासनिक सेवा
8. 656873 सोनल सिंह - बिहार प्रशासनिक सेवा
9. 236259 मुकेश कुमार यादव - बिहार प्रशासनिक सेवा
10. तरूण कुमार पांडे - बिहार पुलिस सेवा ( डीएसपी )

जानें क्या रही कटऑफ 
वर्ग,   लिखित परीक्षा, फाइनल एग्जाम

अनारक्षित     471             553
अनारक्षित (महिला) 460     535
ईडब्लूएस     447              553
ईडब्ल्यूएस (महिला) 434     535
एससी     408               510
एससी (महिला) 391           501
एसटी     416              507
एसटी (महिला) 383          474
ईबीसी     437                541
ईबीसी (महिला) 419      526
बीसी     452                 550
बीसी (महिला)     443     532

ऐसी बनी मेधा सूची 
 संयुक्त मेधा सूची में दो या अधिक उम्मीदवरों के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में मुख्य परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, मुख्य परीक्षा का प्राप्तांक समान होने पर वैकल्पिक विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, वैकल्पिक विषय का अंक समान होने की स्थिति में जन्म तिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार तथा जन्म तिथि समान होन पर जिस उम्मीदवार का नाम देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार पहले आता हो, उन्हें मेधा क्रम में ऊपर रखा गया है। 
 

आपको बता दें कि बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा में 2104 अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी। मुख्य परीक्षा 29 से 31 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी जिसमें 11हजार 607 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा के माध्यम से 800 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट
- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- 67th CCE Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर चेक कर लें।

802 पदों के लिए ली गई बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा में 11607 को सफलता मिली थी। अनारक्षित पुरुष वर्ग की कटऑफ 113 मार्क्स रही थी। जबकि अनारक्षित महिला वर्ग की कटऑफ 109 मार्क्स रही थी। ईडब्ल्यूएस पुरुष वर्ग की कटऑफ 109 मार्क्स और ईडब्ल्यूएस महिला वर्ग की कटऑफ 105 मार्क्स रही थी। 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें