Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC 67th Prelims Admit Card 2021 : download BPSC 67th PT Admit Card from direct link next week bpsc 67 pre updates

BPSC 67th Prelims Admit Card 2021 : इस Direct Link से डाउनलोड कर सकेंगे बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

BPSC 67th Prelims Admit Card 2021 : बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के अभ्यर्थी 25 अप्रैल 2022 से bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 21 April 2022 09:04 AM
share Share

BPSC 67th Pre Admit Card 2021 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अगले सप्ताह 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के अभ्यर्थी 25 अप्रैल 2022 से bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 67वीं संयुक्त प्रारंभक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 8 मई को एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच राज्य के 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्रों में होगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। 

BPSC 67th Pre Admit Card 2021 : यूं कर सकेंगे बीपीएससी 67वीं एडमिट कार्ड 
- bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- BPSC 67th Pre e-Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। मांगी गई अन्य डिटेल्स भी डालें।
- सब्मिट करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा पहले 7 मई को होनी थी लेकिनसीबीएसई परीक्षाओं की वजह से इसकी डेट एक दिन आगे खिसकाई गई। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है। 

बीपीएससी 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 802 पदों पर भर्ती की जाएगी। 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या में छह बार इजाफा किया जा चुका है।

चयन प्रीलिम्स परीक्षा (पीटी), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से होगा। पीटी परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें