Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Approval to convert 348 government schools of Rajasthan into Mahatma Gandhi English Medium Schools: Govind Singh Dotasara

राजस्थान के 348 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में तब्दील करने की मंजूरी : गोविंद सिंह डोटासरा

राजस्थान सरकार ने राज्य के 348 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में परिवर्तित करने का अहम फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा ने सोमवार को...

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 13 Sep 2021 06:36 PM
share Share

राजस्थान सरकार ने राज्य के 348 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में परिवर्तित करने का अहम फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (@ashokgehlot51) द्वारा बजट घोषणा की क्रियान्वयन को अमल में लाते हुए प्रदेश के 348 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेज़ी माध्यम) में रूपान्तरित किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 13, 2021

माध्यमिक शिक्षा निदेशक, शिक्षा विभाग, राजस्थान की ओर जारी नोटिस में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से बजट 2021-22 की घोषणा संख्या 37 को दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। इसी के क्रम में 348 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के रूप में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी जाती है। इन 348 राजकीय विद्यालयों की सूची नीचे देखी जा सकती है।

 

 

 

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में बदले गए इन विद्यालयों का संचालन शैक्षणिक सत्र 2021-22 में किया जाएगा। संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। 

शिक्षा विभाग ने अपने नोटिस में साफ किया है कि इस लिस्ट में दिए गए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने के लिए आवश्यक अतिरिक्त पदों को विभाग प्रारंभिक शिक्षा विभाग में उपलब्ध अतिरिक्त पदों व अन्य विद्यालयों से वर्तमान में स्वीकृति स्ट्रेंथ के अनुसार ही संचालन किया जाएगा। पदों की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में अतिरिक्त पदों हेतु अलग से विद्यालयवार प्रस्ताव प्रेषित किए जाने को सुनिश्चित किया जाए।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें