Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC GD constable exam city slip out check from here

SSC GD कांस्टेबल के किस एग्जाम की सिटी स्लिप किस दिन होगी जारी, एडमिट कार्ड एग्जाम से चार दिन पहले

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जीडी भर्ती के लिए आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी लगातार जारी की जा रही है। आपको बता दें कि एसएससी के नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब एसएससी के हर एग्जाम से 10 दिन पहले एग्जाम सिची स्लिप जारी की जाएगी। इसके एडमिट कार्ड कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी की जाएगी।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 27 Jan 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
SSC GD कांस्टेबल के किस एग्जाम की सिटी स्लिप किस दिन होगी जारी, एडमिट कार्ड एग्जाम से चार दिन पहले

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की जीडी भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप लगातार जारी की जा रही है। आपको बता दें कि एसएससी के नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब एसएससी के हर एग्जाम से 10 दिन पहले एग्जाम सिची सिटी जारी की जाएगी। इसके एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाएगें। इससे स्टूडेंट्स ट्रेवल के लिए सभी इंतजाम कर लेंगे। आपको बता दें कि आज अभी उन लोगों को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है, जिनका एग्जाम 5 फरवरी को है। इसके एडमिट कार्ड अब 31 जनवरी को जारी किए जाएंगे। आधिकारिक नोटिस में लिखा आया है कि एग्जाम से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी के बारे में पता चलेगा। उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं कि अगर किसी का एग्जाम 10 फरवरी को है, तो उसकी एग्जाम सिटी स्लिप 1 फरवरी को आएगी। अगर किसी का एग्जाम 6 फरवरी को है, तो उसकी एग्जाम सिटी स्लिप 28 जनवरी को आएगी। अभी 26 जनवरी को सभी उम्मीदवारों को यह पता चल जाएगा कि उनका एग्जाम किस दिन होगा। आपको बता दें कि कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा।

एग्जाम सिटी स्लिप की रिलीज की तारीख

04 फरवरी 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 26 जनवरी 2025 को जारी होगी।

05 फरवरी 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 27 जनवरी 2025 को जारी होगी।

06 फरवरी 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 28 जनवरी 2025 को जारी होगी।

28 जनवरी 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 7 फरवरी 2025 को जारी होगी।

07 फरवरी 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 29 जनवरी 2025 को जारी होगी।

आपको बता दें कि जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पद भरे जाएंगे। जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 में 5269500 युवाओं ने आवेदन किया है जबकि वैकेंसी 39481 ही है। यानी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 133 दावेदार हैं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें