Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़september 2024 school holidAYS list ganesh chaturthi eid onam

September Holidays 2024: सितंबर में किस दिन मिलेगी छुट्टी, कौन-से त्योहार मनाए जाएंगे? जानें डिटेल

  • September Holidays: सितंबर 2024 में कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में किस दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं। गणेश चतुर्थी, ओणम और ईद सितंबर में मनाई जाएगी।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 12:06 PM
share Share

September School Holidays 2024: सितंबर, 2024 की शुरुआत हो गई है, सितंबर में भारत के अंदर अनेक त्योहारों को मनाया जाएगा। सितंबर में गणेश चतुर्थी, ओणम और ईद का त्योहार आने वाले हैं ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि सितंबर में किन दिन और कितनी छुट्टी मिल सकती हैं।

गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है,इसे विशेषकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 7 सितंबर, 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। टाईम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली और पंजाब में गणेश चतुर्थी के दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। 6 सितंबर के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में हरितालिका तीज मनाई जाएगी। हालांकि छुट्टी की तारीख को स्थानीय और स्कूल प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा। 

ओणम हिन्दुओं से जुड़ा एक त्योहार है। केरल में ओणम को प्रमुख रूप से बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह वार्षिक फसल पर्व है। इस वर्ष ओणम 5 सितंबर के दिन मनाया जाएगा। ओणम की छुट्टियों की घोषणा केरल राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। 

ईद-ए-मिलाद इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इसके के लिए छुट्टी 16 सितंबर को रहेगी। हालांकि स्कूल प्रशासन से अवकाश से जुड़ी जानकारी जरूर प्राप्त करें। विश्वकर्मा जयंती भी उत्तर भारत में मनाई जाती है, इस वर्ष इसे 16 सितंबर, 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों की छुट्टी स्थानीय और स्कूल प्रशासन द्वारा घोषित की जाएगी।

सभी राज्यों और स्कूल में छुट्टी की तारीख अलग- अलग हो सकती है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से हॉलीडे जरूर कंफर्म करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें