Hindi Newsकरियर न्यूज़SBI Clerk Admit Card 2025 out at sbi.co.in here direct download link

SBI Clerk Admit Card 2025 Out: एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, Direct Link

  • SBI Clerk Pre Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा कॉल लेटर जारी किए गए। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
SBI Clerk Admit Card 2025 Out: एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, Direct Link

SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज 10 फरवरी 2025 को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया जाएगा। परीक्षा तिथि अस्थायी हैं। एसबीआई में 13735 पदों पर क्लर्क भर्ती की जाएगी।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज "RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES) (Download Call Letter for Preliminary Examination)" एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

चयन प्रक्रिया -

सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न-

यह परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और न्यूमेरिकल और रीजनिंग के लिए 35, 35 अंक होंगे। पूरी परीक्षा के लिए एक घंटा और एक सेक्शन के सवाल करीब 20 मिनट में अभ्यार्थी को हल करने होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें