Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB Vacancy: Rajasthan LSA 499 vacancies increased in pashudhan sahayak recruitment 12th pass apply

RSMSSB : खुशखबरी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इस भर्ती में 499 वैकेंसी बढ़ी, 12वीं पास करें आवेदन

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पशुधन सहायक भर्ती के लिए 1 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Feb 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
RSMSSB : खुशखबरी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इस भर्ती में 499 वैकेंसी बढ़ी, 12वीं पास करें आवेदन

RSMSSB LSA Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई पशुधन सहायक (लाइव स्टॉक असिस्टेंट के) भर्ती में वैकेंसी की संख्या में बंपर बढ़ोतरी की गई है। रिक्तियों में 499 पदों की बढ़ोतरी की गई है। यानी अब 2041 की बजाय 2540 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 31 जनवरी 2025 से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 1 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।

योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर बायोलॉजी/बायोलॉजी एंड फिजिक्स/केमिस्ट्री/एग्रीकल्चर केमिस्ट्री और एक साल/ दो साल का लाइव स्टॉक असिस्टेंट में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट/डिप्लोमा होना चाहिए।

आयुसीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सैलरी- पशुधन सहायक पद पर पे मैट्रिक्स लेवल-8 के मुताबिक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा

ये भी पढ़ें:बेकार गया राजस्थान सीईटी कराना, 2 फैसलों पर पछता रहा कर्मचारी चयन बोर्ड

आरक्षित वर्गों को छूट

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष : 5 साल की छूट दी जाएगी।

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला : 10 साल की छूट दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें