RSMSSB CET Result 2025: राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल रिजल्ट 2025 rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link
- Rajasthan CET Result 2025 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RSMSSB Rajasthan CET Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 12 फरवरी 2025 को समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)- 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों (Qualified Candidates List Pdf) जारी की है। अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक अपनी SSO_ID पर देख सकते हैं।
RSMSSB Rajasthan CET Result 2025: राजस्थान CET परीक्षा 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको RSMSSB Rajasthan CET Result 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर राजस्थान CET परीक्षा रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप राजस्थान CET परीक्षा रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
RSMSSB Rajasthan CET Result 2025 Direct Link
RSMSSB CET Graduation Level Marks (SSO ID Login) Link
34 अभ्यर्थियों को विवर्जित/डिबार होने के कारण सीईटी (स्नातक) परीक्षा 2024 के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) की ओर से सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 27 सितंबर और 28 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो-दो शिफ्ट (9 बजे से 12 बजे तक तथा 3 बजे से 6 बजे तक) में आयोजित की गई थी। सीईटी परीक्षा के जरिए 12 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के तहत प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, विलेज डेवलेपमेंट ऑफिसर, सुपरवाइजर (मेल एंड फीमेल), तहसील रेवन्यू अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था।
आपको बता दें कि इस बार सीईटी में नेगेटिव मार्किंग के प्रावधान को हटा लिया गया है। इसके अलावा अब सीईटी में 40 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी भी सरकारी सेवाओं के लिए होनी वाली भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। अभी तक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में उपलब्ध वैकेंसी के 15 गुना उम्मीदवारों को लिए मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।