RSMSSB Calendar : REET मेन्स समेत राजस्थान की 44 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, देखें तिथियां
- RSMSSB Calendar , Rajasthan Teacher Recruitment Exam dates : राजस्थान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 (रीट मेन्स - REET Mains) का आयोजन 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच होगा।

RSMSSB Calendar 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 के बीच होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक रीट ( REET ) बेस्ड राजस्थान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 (रीट मेन्स - REET Mains) का आयोजन 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच होगा। रीट 2025 में हुई परीक्षा में सफल अभ्यर्थी यह अध्यापक भर्ती परीक्षा देंगे। राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित होगा। संशोधित कैलेंडर में ग्रेजुएशन और 12वीं लेवल के सीईटी (समान पात्रता परीक्षा) की तिथियां भी आगे खिसका दी गई हैं। अब सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2025 का आयोजन 20 फरवरी 2026 और सीईटी सेकेंडरी लेवल का आयोजन 8 मई 2025 को होगा।
राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी (क्लास-IV) के रिक्त 53000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नॉन सीईटी बेस्ड परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच होगा। इसका रिजल्ट 21 जनवरी 2026 को आएगा। वहीं नॉन सीईटी बेस्ड कंडक्टर भर्ती परीक्षा 22 नवंबर 2025 को होगी और रिजल्ट 23 फरवरी 2026 को जारी होगा। सीईटी बेस्ड ड्राइवर भर्ती परीक्षा 23 नवंबर 2025 को होगी और रिजल्ट 23 जून 2026 को आएगा।
ये हैं बड़ी परीक्षाएं
जेल प्रहरी 2024 भर्ती परीक्षा- 12 अप्रैल 2025, रिजल्ट - 12 नवंबर 2025
पटवारी भर्ती परीक्षा- 11 मई 2025, रिजल्ट - 11 अगस्त 2025
कनिष्ठ तकनीकी सहायक संविदा भर्ती परीक्षा- 18 मई 2025
पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 - 13 जून 2025 , रिजल्ट - 13 नवंबर 2025
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 - 12 जुलाई 2025, रिजल्ट - 12 अक्टूबर
प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 - 12 अगस्त 2025
क्लास - IV भर्ती परीक्षा - 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025, रिजल्ट - 21 जनवरी 2026
परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा - 22 नवंबर 2025
वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा - 23 नवंबर 2025
पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा - 26 दिसंबर 2025
जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा - 27 दिसंबर 2025
REET आधारित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 (राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 - Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment Exam 2025 ) - 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026, रिजल्ट - 10 जुलाई 2026
सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2025 - 20 फरवरी 2026 , रिजल्ट - 5 जून 2026
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा - 8 मार्च 2026
सीईटी 12वीं लेवल 2025 - 8 मई 2026 , रिजल्ट -22 सितंबर 2026
टैक्स असिस्टेंट सीधी भर्ती 2025 - 28 जून 2026
लिपिक ग्रेड - II कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा - 05 जुलाई 2026
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर - 22 अगस्त 2026
नॉन सीईटी बेस्ड बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा- 23 अगस्त 2026
शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2025- 13 सितंबर 2026
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।