RRB ALP Result 2025 OUT: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट rrbmumbai.gov.in पर जारी , Direct Link
- RRB ALP CBT 1 results 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) रिजल्ट 2025 जारी किया गया। आप अपना रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RRB alp result 2025 CBT 1 sarkari result: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) रिजल्ट आज 26 फरवरी 2025 को जारी कर दिया गया है। अगर आप भी आरआरबी एएलपी परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे तो आपके अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbmumbai.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट मुंबई, बिलासपुर तिरुवनंतपुरम, सिलीगुड़ी, रांची, मालदा और कोलकाता क्षेत्र के लिए घोषित किया गया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18,799 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए देशभर के 346 केंद्रों पर 22.5 लाख युवाओं के लिए सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की थी। यह 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।
RRB ALP CBT 1 Results 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड कर सकेंगे-
1. सबसे पहले आपको RRB की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrbmumbai.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘RRB ALP CBT 1 (CEN 01/2024) Result’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
जो अभ्यर्थी असिस्टेंट लोकों पायलट (ALP) सीबीटी-1 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वे अब सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 19 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक किया जाएगा। उम्मीदवार कल 27 फरवरी 2025 दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करने के बाद रिजल्ट/स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
आरआरबी एएलपी सिलेक्शन प्रक्रिया-
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती 5 चरणों में होती है।
1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1)
2. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-2)
3. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
5. मेडिकल एग्जामिनेशन (ME)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।