RPSC RAS Exam City Slip 2025: आरपीएससी आरएएस एग्जाम सिटी स्लिप आज, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
राजस्थान लोक सेवा आयोग की और से आयोजित होने वाली आरएएस संयुक्त प्रतियोगी प्री-2024 की एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी की जाएगी। अभी इसके एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड 30 जनवरी को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि यह परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की और से आयोजित होने वाली आरएएस संयुक्त प्रतियोगी प्री-2024 की एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी की जाएगी। अभी इसके एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड 30 जनवरी को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि यह परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आरपीएससी आरएएस से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड भी डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद आने वाले को किसी भी हालत में एंट्री नहीं दी जाएगी।
कैसा होगा एग्जाम
एग्जाम की तैयारी के लिए आपको बता दें कि सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान की इस प्री परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस के अनुसार यह पेपर 200 अंकों का होगा। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी, हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आसानी से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए
सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं -sso.rajasthan.gov.in पर
यहां होम पेज पर आपको आरएएस परीक्षा सिटी स्लिप 2025 लिंक क्लिक करें, जारी होने के बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
एसएसओ आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके हम लॉग इन कर सकते हैं।
अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि (अगर जरूरी हो) दर्ज करें।
अपनी परीक्षा सिटी स्लिप देखने और डाउनलोड करने के लिए सबमिट करें।
एग्जाम सिटी आनेके बाद क्या करें
एग्जाम सिटी स्लिप आपके एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जिसमें परीक्षा की जगह, समय और रिपोर्टिंग समय शामिल है।
जब अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें और इसे अच्छे से चेक करें।
एडमिट कार्ड 30 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा और परीक्षा में शामिल होने के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।