REET Result : राजस्थान रीट रिजल्ट जारी, reet2024.co.in पर करें चेक, Direct Link
REET Result : राजस्थान रीट रिजल्ट जारी हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रीट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

REET Result : राजस्थान रीट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर रीट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया। आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित हुई थी। इस एग्जाम में कुल 13 लाख 77 हजार 256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। एग्जाम में लेवल-वन के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 कैंडिडेट्स बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन आए थे।
रीट रिजल्ट वेबसाइट Direct Link
राजस्थान रीट में कई प्रश्नों में बोनस अंक
आरबीएसीई ने 25 मार्च 2025 को रीट 2024 लेवल-1 और लेवल-2 की आंसर की जारी की थी। साथ ही उम्मीदवारों को 31 मार्च 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। रीट लेवल-1 और लेवल-2 के कुछ प्रश्नों में बोनस अंक दिए गए हैं। रीट की जारी की गई आंसर-की में अलग-अलग पेपर में 5 प्रश्नों में बोनस अंक दिए जाएंगे। वहीं सात प्रश्नों में 2 ऑप्शन को सही माना गया है। रीट लेवल 2 आंसर-की 2025 से बोर्ड ने प्रत्येक पाली में एक-एक यानी कुल दो प्रश्न हटा दिए हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे। इसी तरह रीट लेवल 1 आंसर की 2025 से तीन प्रश्न हटा दिए गए हैं और उनके लिए उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा 7 प्रश्नों के दो विकल्प सही बताए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों में से कोई भी विकल्प चुना होगा, उन्हें मार्क्स मिलेंगे।
REET Result 2024: रीट 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको REET RESULT 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रीट रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप रीट रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।