Hindi Newsकरियर न्यूज़REET 2024 Result released at reet2024.co.in here direct pdf download link

REET 2024 Results: रीट परीक्षा रिजल्ट reet2024.co.in पर जारी, Direct Link

REET Result 2024: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2024) रीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रीट 2024 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 May 2025 03:31 PM
share Share
Follow Us on
REET 2024 Results: रीट परीक्षा रिजल्ट reet2024.co.in पर जारी, Direct Link

Rajasthan REET Result 2024, reet2024.co.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 8 मई 2025 को रीट 2024 रिजल्ट को जारी कर दिया गया है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2024) में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रीट 2024 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रीट 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।

Rajasthan REET Result 2024 Direct Link

आरबीएसीई ने 25 मार्च 2025 को रीट 2024 लेवल-1 और लेवल-2 की आंसर की जारी की थी। साथ ही उम्मीदवारों को 31 मार्च 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित हुई थी। इस एग्जाम में कुल 13 लाख 77 हजार 256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। एग्जाम में लेवल-वन के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 कैंडिडेट्स बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन आए थे।

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया गया। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही रिजल्ट को तैयार किया गया है।

REET Result 2024: रीट 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको REET RESULT 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रीट रिजल्ट 2024 ओपन हो जाएगा।

5. अब आप रिजल्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप रीट रिजल्ट 2024 को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CG Board Result , MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|
अगला लेखऐप पर पढ़ें