Hindi Newsकरियर न्यूज़REET 2024 Admit Card Out at reet2024.co.in here direct download link

REET 2025 Admit Card Out: रीट 2024 एडमिट कार्ड reet2024.co.in पर जारी, आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Rajasthan REET Admit Card 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 20 फरवरी 2025 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)- 2024 के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
REET 2025 Admit Card Out: रीट 2024 एडमिट कार्ड reet2024.co.in पर जारी, आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

REET Admit Card 2024 Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 20 फरवरी 2025 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)- 2024 के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने रीट 2024 के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या फिर reet2024.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड दौरान कर सकते हैं।

REET 2024 Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या फिर reet2024.co.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए 'REET 2024 Admit Card' एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

REET 2024 Admit Card Direct Link

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

रीट 2024 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।

रीट लेवल-1 (प्राथमिक कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) के लिए ग्रेड ।।। शिक्षकों के रूप में चयन के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है। रीट पास करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान शिक्षक पात्रता सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट पहले 3 साल के लिए मान्य होता था, लेकिन 2022 की परीक्षा से इसे आजीवन कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें