Rajasthan CET 12th level: सीईटी में 6 सवालों को किया गया डिलीट, 60 फीसदी पास, पटवारी भर्ती जल्द
- इन विभागों के लिए मिली पात्रता अभ्यर्थियों को राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पंचायती राज, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राजस्थान कृषि उपज मंडी, लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवा, आदि में मौका मिलेगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीईटी)- 2024 सीनियर सैकंडरी लेवल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में करीब 60 फीसदी उम्मीदवार पास हुएहैं। आपको बता दें कि फाइनल रिजल्ट में 900 में से 6 सवालों को डिलीट किया गया है। 15.4 लाख अभ्यर्थियों में से रिकॉर्ड 9.17 लाख अभ्यर्थी पात्रता हासिल कर चुके हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड के चैयरमैन ने एक्स पर जानकारी दी है कि CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जो कि 22 से 24 अक्टूबर 2024 में 6 पारियों में करवाई गई थी, में 15.4 लाख में से 9.17 लाख कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए हैं। कुल 900 प्रश्नों में 6 प्रश्न डिलीट हुए हैं।। सभी सफल कैंडिडेट्स को बहुत बधाई। आपको बता दें कि सीईटी पास करके आप विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें पटवारी भर्ती, कनिष्ठ सहायक भर्ती कृषि विपणन विभाग और पंचायती राज विभाग में होगी। इसके अलावा लिपिक ग्रेड भर्ती समेत कुल 12 विभागों में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RSMSSB cet 12th लेवल रिजल्ट 2024 कैसे करें चेक
RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। यहां दिए गए लिंर CET 12वीं लेवल 2024 पर क्लिक करें।
रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अब कौन सी भर्ती निकलने वाली है
राजस्थान पटवारी भर्ती ( राजस्व विभाग) राजस्थान में जल्द ही पटवारी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इस भर्ती के लिए सीईटी ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि इस भर्ती का एग्जाम मई में आयोजित हो सकता है।
इन विभागों में होगी भर्ती
इन विभागों के लिए मिली पात्रता अभ्यर्थियों को राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पंचायती राज, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राजस्थान कृषि उपज मंडी, लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवा, आदि में मौका मिलेगा।