Hindi Newsकरियर न्यूज़OPSC OCS Main Exam Important notice on released at opsc.gov.in for Anthropology optional paper know details

OPSC OCS Main Exam: ओपीएससी ने एंथ्रोपोलॉजी मेंस ऑप्शन पेपर से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया, पढ़ें डिटेल्स

ओडिशा लोक सेवाएं आयोग (OPSC) ने ओपीएससी ओसीएस मेंस परीक्षा में ऑप्शनल पेपर से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 12:53 PM
share Share
Follow Us on
OPSC OCS Main Exam: ओपीएससी ने  एंथ्रोपोलॉजी मेंस ऑप्शन पेपर से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया, पढ़ें डिटेल्स

OPSC OCS Main Exam: ओडिशा लोक सेवाएं आयोग (OPSC) ने ओपीएससी ओसीएस मेंस परीक्षा में ऑप्शनल पेपर से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जो अभ्यर्थी ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा 2023 मेंस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।

नोटिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2025 को एंथ्रोपोलॉजी पेपर-I की परीक्षा के दौरान यह पाया गया कि एंथ्रोपोलॉजी की प्रश्न- सह-उत्तर बुकलेट पेपर I में एंथ्रोपोलॉजी पेपर II के सिलेबस के प्रश्न शामिल थे।

आयोग ने तुरंत कार्रवाई की और उम्मीदवारों को परीक्षा जारी रखने का निर्देश दिया गया। इस गलती के बावजूद, परीक्षा तय टाइम टेबल के अनुसार हुई और उम्मीदवारों को उसी प्रश्नपत्र के बाद परीक्षा में बैठने के लिए कहा गया। हालांकि, ओपीएससी ने निर्णय लिया है कि दूसरे सेशन में एंथ्रोपोलॉजी पेपर II के प्रश्न सह उत्तर बुकलेट पैकेट के खुलने के बाद, अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

लिखित परीक्षा 27 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। ऑप्शनल पेपर (एंथ्रोपोलॉजी, पेपर I और एंथ्रोपोलॉजी, पेपर II) दो सेशन में आयोजित किया गया था। पहला सेशन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

मेंस परीक्षा में 2000 अंक होते हैं, जिसमें इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए 250 अंक शामिल हैं। ओपीएससी ओसीएस मेंस परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक किया गया। ओडिशा मेंस परीक्षा ओडिया भाषा पेपर और इंग्लिश लैंग्वेज पेपर के के साथ शुरू हुई और ऑप्शनल पेपर-I एवं पेपर-II के साथ समाप्त हुई। ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का आयोजन कुल 399 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें