Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG 2025 Registration : NTA NEET application deadline today form correction from 9 March

NEET UG : नीट आवेदन की आज लास्ट डेट, जानें 4 बड़े बदलाव, 2 अहम घोषणाएं, करेक्शन 9 से

  • NEET UG 2025 Registration : नीट आवेदन की आज अंतिम तिथि है। एनटीए ने कहा है कि नीट उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 9 मार्च 2025 को खुलेगी और 11 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) को बंद होगी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 11:19 AM
share Share
Follow Us on
NEET UG : नीट आवेदन की आज लास्ट डेट, जानें 4 बड़े बदलाव, 2 अहम घोषणाएं, करेक्शन 9 से

NEET UG 2025 : नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए आज 7 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन योग्य व इच्छुक छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे फौरन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई करें। नीट यूजी से देश भर में एमबीबीएस, बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) कोर्सेज में दाखिले होंगे। इस बीच एनटीए ने नीट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की सुविधा देने का फैसला किया है लेकिन छात्र सिर्फ एक बार सुधार कर सकेंगे। एक ही बार नीट यूजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि नीट उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 9 मार्च 2025 को खुलेगी और 11 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) को बंद होगी। इन तीन दिनों के बीच वे किन किन डिटेल्स में करेक्शन कर सकेंगे, इसकी डिटेल्स नीचे दी गई है। ध्यान रहे कि करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को करेक्शन फीस जमा करनी होगी।

नीट 2025 में क्या क्या हुए बदलाव

1. परीक्षा अवधि घटी

अब 3 घंटे का समय मिलेगा। पहले 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाता था। पेपर पहले की तरह 720 अंकों का ही होगा। पहले 20 अतिरिक्त सवालों को पढ़ने के लिए 3 घंटे की बजाय 3 घंटा 20 मिनट का समय मिलता था।

2. एग्जाम पैटर्न बदला

विद्यार्थियों को अभी तक 200 में से 180 प्रश्न हल करने होते थे, लेकिन अब 200 की बजाय 180 प्रश्न ही आएंगे। सभी 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे। ऑप्शनल प्रश्न की सुविधा नहीं मिलेगी। ऑप्शनल प्रश्नों की शुरुआत कोविड के दौरान की गई थी जिसे अब हटाने का फैसला लिया गया है।

पहले नीट के 3 विषयों को दो-दो सेक्शन में बांटा गया था। फिजिक्स व केमिस्ट्री के सेक्शन में 35-35 सवाल व सेक्शन बी में 15-15 सवाल आया करते थे। इन दोनों विषयों के सेक्शन बी में से छात्रों को 10 सवाल हल करने होते थे। बायोलॉजी के दोनों सेक्शन (बॉटनी और ज्यूलॉजी) में भी यही पैटर्न था। अब सेक्शन बी को खत्म कर दिया गया है।

3. टाई ब्रेकिंग नियम बदला

हर साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स नीट यूजी का फॉर्म भरते हैं। समान अंक आने पर किस उम्मीदवारों को रैंक में ऊपर रखा जाए, इसका फैसला टाई ब्रेकिंग रूल से होता है। इस बार एनटीए ने एग्जाम पैटर्न, टाइमिंग के अलावा टाई ब्रेकिंग रूल में भी बदलाव किया है। पहले इसमें 7 नियम थे इस बार इसमें 8वां नियम जोड़ा गया है। कहा गया है कि अगर सातों क्राइटेरिया से टाई की समस्या हल नहीं होती है तो एनटीए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के मार्गदर्शन में रैंडम प्रक्रिया से से इसका हल निकालेगा।

नीट टाई ब्रेकिंग फॉर्मूला 2025

1- जिसके बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी) में ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा।

2- अगर बॉयोलॉजी वाले फैक्टर से रैंक तय नहीं होती तो फिर केमिस्ट्री के मार्क्स देखे जाएंगे। केमिस्ट्री में जिसके ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा।

3- इसके बाद फिजिक्स के मार्क्स देखे जाएंगे। जिसके फिजिक्स में ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा।

4- जिसने सही उत्तरों की तुलना में कम गलत उत्तर दिए होंगे, उसे ऊपर रखा जाएगा।

5- इसके बाद जिस उम्मीदवार का बायोलॉजी (बॉटनी व जूलॉजी ) में अटेम्प्टेड गलत उत्तर और सही उत्तरों का अनुपात कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा।

6. इसके बाद जिस उम्मीदवार का केमिस्ट्री में अटेम्प्टेड गलत उत्तर और सही उत्तरों का अनुपात कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा।

4. अपार आईडी जरूरी नहीं

ये भी पढ़ें:विदेश से MBBS के लिए भी नीट पास करना अनिवार्य, MCI नियम पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

एनटीए ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी ) 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी ( APAAR ID ) जरूरी नहीं है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार अन्य डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि एनटीए ने 14 जनवरी, 2025 को जारी पिछले नोटिस में उम्मीदवारों को अपनी आधार डिटेल्स अपडेट करने और अपने अपार आईडी ( APAAR ID - जिसे पहले अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट या ABC ID के रूप में जाना जाता था) को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। कहा गया था कि अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन से पहले अपने आधार या अपार आईडी में यदि कोई त्रुटि (मोबाइल नंबर) आदि है तो उसे अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके बाद स्टूडेंट्स में अपार आईडी को लेकर भ्रम की स्थिति फैल गई।

दो अहम घोषणाएं

1- एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एनआईओएस या प्राइवेट मोड के जरिए 12वीं पास करने वाले भी नीट यूजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2- जो भारतीय छात्र विदेश से एमबीबीएस करेंगे, उनके लिए भी नीट यूजी पास करना अनिवार्य है।

नीट मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी, सामान्य-पीडब्ल्यूडी के लिए 45 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत।

नीट यूजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में ये डिटेल्स सुधारी जा सकती हैं-

1. उम्मीदवार अपने पिता का नाम और शैक्षिक योग्यता/व्यवसाय या माता का नाम और शैक्षिक योग्यता/व्यवसाय, किसी एक फील्ड में ही सुधार कर सकते हैं।

2. शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ( कक्षा 10 और 12)

3. पात्रता की स्थिति

4. कैटेगरी

5. सब-कैटेगरी/PwD

6. सिग्नेचर

7. नीट (यूजी) अटेंप्ट की संख्या

8. एग्जाम सिटी सिलेक्शन

9. परीक्षा का मीडियम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें