MPBSE MP board result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी,सिर्फ एक क्लिक में करें चेक
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट 2025 आज जारी किया गया। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

MP Board Result 2025, mpbse mponline gov in result: एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट 2025 आज जारी किया गया। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आज 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे जारी किया गया। इसके अलावा आप रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर सिर्फ एक क्लिक में आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। तो वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक बोर्ड की ओर से किया गया था। इस साल करीब दोनों कक्षाओं के मिलाकर 16,60,252 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा-
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को 24 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। पिछले साल कक्षा दसवीं का पासिंग पर्सेंटेज 58.12% था वहीं 12वीं का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 64.48% दर्ज किया गया था।
MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन