Hindi Newsकरियर न्यूज़MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025 released at mpbse.mponline.gov.in here direct download link

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

MP Board 10th, 12th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से आज 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 10:07 AM
share Share
Follow Us on
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से आज 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। तो वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक बोर्ड की ओर से किया गया था। इस साल करीब दोनों कक्षाओं के मिलाकर 16,60,252 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 9.53 लाख 10वीं के और 7.06 लाख 12वीं के हैं।

MP Board 10th 12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या फिर mpresults.nic.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

अगला लेखऐप पर पढ़ें