Hindi Newsकरियर न्यूज़MPBSE MP Board 10th 12th Exam 2025 dates: mp board datesheet changed check new class 10 and 12 time table

MPBSE MP Board 10th 12th Datesheet 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट बदली, देखें नई तिथियां

  • MPBSE MP Board Date Sheet 2025: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की नई डेटशीट जारी की है। एमपीबीएसई की ओर से जारी नए टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की साइंस की एग्जाम डेट बदली गई है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 Jan 2025 10:26 AM
share Share
Follow Us on
MPBSE MP Board 10th 12th Datesheet 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट बदली, देखें नई तिथियां

MPBSE MP Board Date Sheet 2025: माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश भोपाल ने आज हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी) वर्ष 2025 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसमें हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी की परीक्षाओं के कुछ प्रश्न पत्रों की तारीखों में बदलाव किया गया है। पूर्व में प्रसारित हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम में दिनांक 19 मार्च 2025 को आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा अब दिनांक 21 मार्च 2025 दिन शुक्रवार, को आयोजित की जाएगी। इसी तरह हायर सेकण्डरी परीक्षा की 19 मार्च 2025 बुधवार को आयोजित एनएसक्यूएफ (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क ) के समस्त विषय एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 21 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों परीक्षाओं में इस बार 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां

- 27 फरवरी 2025 - हिंदी

- 28 फरवरी 2025 - उर्दू

- 1 मार्च 2025 - NSQF के समस्य विषय व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

- 03 मार्च 2025 - अंग्रेजी

- 5 मार्च 2025 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी

- 06 मार्च 2025 - संस्कृत

- 10 मार्च 2025- गणित

- 13 मार्च 2025 - सामाजिक विज्ञान

- 21 मार्च 2025- विज्ञान

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां

25 फरवरी - हिन्दी

28 फरवरी - अंग्रेजी

1 मार्च - उर्दू, मराठी

4 मार्च - फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास

5 मार्च - बायोटेक्नोलॉजी

6 मार्च - ड्राइंग एंड डिजाइन

7 मार्च - भूगोल

8 मार्च - बायोलॉजी

10 मार्च - मनोविज्ञान

11 मार्च - इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस

12 मार्च - संस्कृत

17 मार्च - केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग

20 मार्च - समाजशास्त्र

21 मार्च - शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ

22 मार्च - एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग

24 मार्च - राजनीति शास्त्र

25 मार्च - गणित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें