Hindi Newsकरियर न्यूज़MP Board Result kab aayega: mpbse mp board 10th 12th result mpresults nic in Roll Number Wise

MP Board 10th, 12th Result 2025: mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

  • MP Board 10th, 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट mpresults.nic.in पर घोषित होगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर भी देखा जा सकेगा।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 15 April 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
MP Board 10th, 12th Result 2025: mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

MP Board 10th, 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। बोर्ड के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कॉपी चेकिंग का कार्य जारी है। अब तक 60 प्रतिशत कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है। 25 अप्रैल तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट यहां देख सकेंगे

यूं चेक कर सकेंगे परिणाम

- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

MP Board Secondary Result 2025" या "MP Board Senior Secondary Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में नो योअर रिजल्ट ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

एमपी बोर्ड बीते तीन सालों से 10वीं 12वीं का परिणाम एक ही दिन एक साथ जारी कर रहा है। उससे पहले एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग दिन आता था। एमपी बोर्ड बीते पांच सालों में कब कब आया, इस पर नजर डालते हैं।

बीते 5 वर्षों में कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट

2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024

2023 25 मई 2023 25 मई 2023

2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022

2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021

2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020

पिछले वर्ष यानी 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ( Madhya Pradesh Board Result ) एक ही दिन 24 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले थे। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में शाजापुर के जयन्त यादव ने 487 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था। एमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में सिवनी के छपारा की सना अंजुम खान (500 में से 487 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं ग्रुप के कॉमर्स स्ट्रीम में विदिशा की मुस्कान दांगी (500 में से 493 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा (493 मार्क्स) हासिल कर टॉप किया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें