MP Board 5th, 8th Result : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, यहां देखें लिंक
- MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2025: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम आज शुक्रवार 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे घोषित किया जायेगा।

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2025: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
एमपी बोर्ड 5वीं में 92.70 फीसदी और 8वीं में 90.02 प्रतिशत पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में शासकीय स्कूलों के 672020 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 626613विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 93.24 फीसदी पास हुए। अशासकीय स्कूलों में 442846 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 407377 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 91.99 फीसदी पास हुए। मदरसा के 3095 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें 2378 पास हुए। कुल 76.83 फीसदी पास प्रतिशत रहा।
एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा में शासकीय स्कूलों के 746539 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 665416 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 89.13 फीसदी पास हुए। अशासकीय स्कूलों में 419957 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 385235 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 91.73 फीसदी पास हुए। मदरसा के 2370 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें 1605 पास हुए। कुल 67.72 फीसदी पास प्रतिशत रहा।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के मध्य किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
MP Board 5th 8th Result 2025 : कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट
MP Board 5th 8th Result 2025 : सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
पिछले साल जहां सरकारी स्कूलों में एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा की बात करें तो प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।