MP Board 5th, 8th Exam dates : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षाएं 24 फरवरी से, गाइडलाइन जारी
- MP Board 5th, 8th Exam dates : मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। अंतिम प्रश्न-पत्र 5 मार्च 2025 को होगा।

MP Board 5th, 8th Exam dates : मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। प्रदेश की समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त आशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ डाईस कोड प्राप्त मदरसों में वार्षिक परीक्षाओं के लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षाएं 5 मार्च को समाप्त होंगी। कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा का पहला प्रश्न-पत्र 24 फरवरी को होगा और अंतिम प्रश्न-पत्र एक मार्च 2025 को होगा। प्रश्न-पत्र निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होगा। कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा का प्रश्न-पत्र 24 फरवरी को और अंतिम प्रश्न-पत्र 5 मार्च 2025 को होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शिक्षा केन्द्र ने परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधान अनुसार नि:शक्त विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाये। परीक्षा की समय-सारणी की जानकारी शालाओं को भी भेजी गयी है।
8वीं कक्षा का टाइम टेबल ( MP Board 8th Class Time Table 2025 )
परीक्षा तिथि विषय
24 फरवरी, 2025 - प्रथम भाषा : सहायक वाचन सहित हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी
25 फरवरी, 2025- गणित या संगीत (केवल दृष्टि बाधितों के लिए))
28 फरवरी, 2025 - विज्ञान
1 मार्च, 2025 - सामाजिक विज्ञान
4 मार्च, 2025- दूसरी भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी /उर्दू /मराठी है) या
हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
5 मार्च, 2025- तीसरी भाषा: संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का टाइम टेबल (MP Board Class 5th Time Table 2025)
परीक्षा तिथि विषय
24.02.2025 प्रथम भाषा: हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
25.02.2025 गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु)
27.02.2025 अतिरिक्त भाषा: हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी
28.02.2025 पर्यावरण अध्ययन
01.03.2025 द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है)
हिन्दी ((जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।