Hindi Newsकरियर न्यूज़MP Board 10th Topper 2025 list mpbse board result updates

MP Board 10th Topper 2025 list: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट की टॉपर् प्रज्ञा जायसवाल के साथ यहां देखें टॉप 10 टॉपर्स लिस्ट

एमपी बोर्ड की 10वीं रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 10 लड़कियां और 3 लड़के हैं। मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट की टॉपर् प्रज्ञा जायसवाल ने पूरे 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
MP Board 10th Topper 2025 list: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट की टॉपर् प्रज्ञा जायसवाल के साथ यहां देखें टॉप 10 टॉपर्स लिस्ट

MP Board 10th Topper 2025 list: एमपी बोर्ड की 10वीं रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 10 लड़कियां और 3 लड़के हैं। मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट की टॉपर् प्रज्ञा जायसवाल ने पूरे 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया गया है, इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी एमपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष सिर्फ 58.10 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके थे। इसके साथ यहां देखें टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट

प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली)- 500/500

आयुष दिवेदी (रीवा)- 499/500

शैजाह फातिमा (जबलपुर)- 498/500

मानसी साहू (सीधी)- 497/500

सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497/500

शिवम पांडे (सतना)- 497/500

अंजली शर्मा (रीवा)- 497/500

सुम्बुल खान (सागर)- 496/500

तरन्नुम रंगरेज (दमोह)- 496/500

अनिमेष वर्मा (रीवा)- 496/500

अनुराग कुमार साहू (सिंगरौली)- 496/500

प्राची कौरव (नरसिंगपुर)- 496/500

सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं। उनके लिए मौके अभी समाप्त नहीं हुए हैं। उन्हें जल्द ही दूसरी बार परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हमारी सरकार छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। ताकि, उनका पूरा साल खराब न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रही शिक्षानीति के तहत बदलाव भी हो रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने असफल विद्यार्थियों के परिजनों से कहा कि वे बच्चों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि हर बच्चा योग्य है। उसके असफलता के पीछे कोई न कोई वजह होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें