Maharashtra Board HSC Result 2025: कल जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, यहां कर सकेंगे चेक
Maharashtra Board HSC Result 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHS) कल 5 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

HSC result 2025 Maharashtra Board: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHS) कल 5 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। आधिकारिक वेबसाइट hscresults.mahahsscboard.in पर दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2025 की घोषणा कल 5 मई 2025 को दोपहर 1 बजे की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया गया था।
आपको महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करने की सुविधा दी जाती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अभी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान आपको आपका रिजल्ट एसएमएस से भी भेजेगा, इसके अलावा आप लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यहां मिलेगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक (Maharashtra Board HSC Result 2025)
2024 में महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट (MSBSHSE HSC Result) पास परसेंटेज 93.37 फीसदी रहा था। पिछले साल के स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 97.82 फीसदी रहा था। महाराष्ट्र एचएससी आर्ट्स रिजल्ट 84.88%, महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी कॉमर्स रिजल्ट 92.18%, व्यवसाय अभ्यासक्रम 87.74%, आईटीआई का पास प्रतिशत 93.37% रहा था।
Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको HSC Examination February 2025 Result लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।