Hindi Newsकरियर न्यूज़JSSC Matric Level Answer Key: Answer key of Jharkhand Matric Level Recruitment Exam released Direct Link

JSSC Matric Level Answer Key: झारखंड मैट्रिक लेवल भर्ती परीक्षा की आसंर-की जारी, Direct Link

  • JSSC ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी www.jssc.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 Feb 2025 09:19 AM
share Share
Follow Us on
JSSC Matric Level Answer Key: झारखंड मैट्रिक लेवल भर्ती परीक्षा की आसंर-की जारी, Direct Link

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी www.jssc.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वे उसे 11 फरवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को jsscjharkhand02@gmail.com पर अपनी आपत्ति ईमेल से भेजनी होगी। सभी पत्रों की उत्तर कुंजी के विरूद्ध ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए मात्र एक अवसर दिया जाएगा। आपत्ति के साथ संदर्भ (प्रमाण) भी देंगे। संदर्भ के रूप में मानक पुस्तर के संबंधित पन्ने ही स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य गणित एवं मानसिक क्षमता जांच के अतिरिक्त अन्य विषयों में हाथ से लिखे संदर्भ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जेएसएससी मैट्रिक लेवल भर्ती परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। पहले यह भर्ती परीक्षा 28 जुलाई को होने वाली थी। लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारण बताते हुए परीक्षा स्थगित की दी थी। इस परीक्षा के माध्यम से 455 रिक्तियों को भरा जाना है।

Direct link

मुख्य परीक्षा:-

मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।

पत्र - 1 (भाषा ज्ञान): कुल प्रश्न - 120, परीक्षा अवधि - 2 घंटा

(क) हिन्दी भाषा ज्ञान - 80 प्रश्न

(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान - 40 प्रश्न

भाषा ज्ञान में प्राप्तांक मात्र क्वालिफाइंग होगा जिसमं पास होने के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान में प्राप्तांकों को जोड़कर 30 अंक प्राप्त करना निर्धारित रहेगा। इस पत्र में प्राप्त अंक मेधा निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें