Hindi NewsकरियरJEE Main Result 2025 Live : jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ

JEE Main Result 2025 Live : jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ

JEE Main Session 2 Result 2025 Live Updates : जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे।

JEE Main Result 2025 Live : jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ

JEE Main Result 2025

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Wed, 16 Apr 2025 03:37 PM
हमें फॉलो करें

JEE Main Session 2 Result 2025 Live Updates : जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। एनटीए की ओर से जेईई मेन बीई बीटेक सेशन 2 रिजल्ट की संभावित तिथि 17 अप्रैल 2025 बताई गई है। ऐसे में अब कभी भी जेईई मेन रिजल्ट घोषित हो सकता है। अभ्यर्थी जेईई मेन रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक कर सकेंगे। एनटीए जेईई मेन सेशनल 2 का बीई बीटेक पेपर-I का आयोजन 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल, 2025 को देश भर के 285 शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित 531 केंद्रों पर हुआ था। पेपर-2 परीक्षा 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। नतीजों के इंतजार के बीच जेईई मेन सेशन-2 की प्रोविजनल आंसर-की पर विवाद खड़ा हो गया है। एनटीए ने 10 अप्रैल को मॉडल उत्तर जारी किया था। इसके बाद शिक्षक और छात्रों का आरोप है कि जारी मॉडल उत्तर में 25 से 28 प्रतिशत प्रश्न गड़बड़ हैं।

एनटीए जेईई मेन 2025 के दूसरे सत्र की परीक्षा में 12 प्रश्न पहले ही हटा चुकी है। परीक्षा देने वाले हर उम्मीदवार को इन हटाए गये हर प्रश्न के लिए चार अंक दिये हैं। यानी सभी उम्मीदवारों को 48 अंक दिये गये हैं। इसके बाद अब नौ प्रश्नों को लेकर छात्र और विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं। ऐसे में कुल 21 प्रश्नों के हटाने की उम्मीद है। परीक्षा में कुल 90 सवाल होते हैं जिनमें से 75 अटेम्प्ट करने होते हैं। इनमें से अगर 21 सवाल हटाकर उम्मीदवारों को 4-4 अंक बांट दिये जायें तो प्रतियोगिता की गुंजाइश खत्म हो जाती है। इस तरह 28 फीसदी सवाल ड्रॉप होंगे यानी एक चौथाई से भी ज्यादा सवालों के लिए सभी को अंक बांट दिये जायेंगे।

16 Apr 2025, 03:37:04 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

UP Board 10th 12th Result 2025 Live: रिजल्ट के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें

रोल नंबर

पिता का नाम

माता का नाम

विषय का नाम

स्कूल का नाम

सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक

प्रैक्टिकल में प्राप्तांक

कुल प्राप्तांक

कुल अंक

रिजल्ट का स्टेटस

डिवीजन

16 Apr 2025, 03:09:25 PM IST

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन बीटेक-बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन बीटेक-बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-

बीटेक-बीई पेपर-1

1. जिन दो छात्रों का एनटीए स्कोर समान रहेगा तो टाई होने पर आल इंडिया रैंक देने के लिए उनका सब्जेक्ट वाइज एनटीए स्कोर देखा जाएगा। अब पहले की तरह टाई ब्रेक सुलझाने के लिए छात्रों की आयु और आवेदन संख्या को नहीं देखा जाएगा। बराबर मार्क्स आने पर रैंक तय करने के लिए सबसे पहले गणित का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।

2. इसके बाद फिजिक्स का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।

3. इसके बाद भी टाई होने पर केमिस्ट्री का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।

4. इनमें भी टाई होने पर गणित के कम ऋणात्मक (नेगेटिव) स्कोर, उसके बाद फिजिक्स के कम ऋणात्मक स्कोर उसके बाद केमिस्ट्री के कम ऋणात्मक स्कोर को लिया जाएगा ।

5. यदि उपरोक्त सभी पैरामीटर में भी टाई लगता है तो उन छात्रों को समान ऑल इंडिया रैंक एवं कैटेगिरी रैंक दे दी जाएगी। ऐसे में कई छात्र ऐसे होंगे जिनका 300 में से 300 स्कोर आया, तो इन सभी की एआईआर-1 दे दी जाएगी, जो पूर्व में वर्ष 2021 में भी हो चुका है। गत वर्ष तक उपरोक्त पैरामीटर में टाई होने पर जिसकी उम्र ज्यादा होती थी उसे एआईआर में प्राथमिकता दी जाती थी। आयु में भी टाई होने पर जेईई-मेन के एप्लीकेशन नंबर को लिया जाता था।

16 Apr 2025, 02:58:13 PM IST

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन रिजल्ट वेबसाइट

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन रिजल्ट वेबसाइट

nta.ac.in

jeemain.nta.nic.in

examinationservices.nic.in/jeemain2025

16 Apr 2025, 02:17:35 PM IST

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट - मेरिट कैसे बनेगी

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में रॉ मार्क्स और कुल अंकों को एनटीए स्कोर में बदला जाएगा। सभी दिनों की सभी शिफ्टों के एनटीए स्कोर को मिलाकर ऑवरऑल मेरिट तैयार की जाएगी

16 Apr 2025, 12:50:52 PM IST

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन फाइनल आंसर-की आज हो सकती है जारी

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट से 1 दिन पहले फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। ऐसे में अनुमान है कि एनटीए आज जेईई मेन सेशन-2 फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है। इसमें कई प्रश्न डीलिट हो सकते हैं। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी होगा।

16 Apr 2025, 12:06:30 PM IST

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल vs रैंक

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल vs रैंक

300 में से मार्क्स पर्सेंटाइल ओवरऑल रैंक

290- 280 99.99908943 - 99.99745041 15 - 36

280 - 250 99.99745041 - 99.96976913 36 - 428

250 - 240 99.96976913 - 99.94664069 428 - 755

240 - 230 99.94664069 - 99.91595453 755 - 1189

230 - 220 99.91595453 - 99.86623749 1189 - 1893

220 - 210 99.86623749 - 99.80777899 1893 - 2720

210 - 200 99.80777899 - 99.73129123 2720 - 3803

200 - 190 99.73129123 - 99.62402626 3803 - 5320

190 - 180 99.62402626 - 99.48033855 5320 - 7354

180 - 170 99.48033855 - 99.2955842 7354 - 9968

170 - 160 99.2955842 - 99.06985426 9968 - 13163

160 - 150 99.06985426 - 98.77819917 13163 - 17290

150 - 140 98.77819917 - 98.40768884 17290 - 22533

140 - 130 98.40768884 - 97.94047614 22533 - - 29145

130 - 120 97.94047614 - 97.35425213 29145 - 37440

120 - 110 97.35425213 - 96.60949814 37440 - 47979

110 - 100 96.60949814 - 95.64338495 47979 - 61651

100 - 90 95.64338495 - 94.39636137 61651 - - 79298

90 - 80 94.39636137 - 92.76234617 79298 - 102421

80 - 70 92.76234617 - 90.4109851 102421 - 135695

70 - 60 90.4109851 - 87.06073037 135695 - 183105

60 - 50 87.06073037 - 81.57582987 183105 - 260722

50 - 40 81.57582987 - 73.08140938 260722 - 380928

40 - 30 73.08140938 - 59.84001311 380928 - 568308

30 - 20 59.84001311 - 40.3469266 568308 - 844157

20 - 10 40.3469266 - 20.95045141 844157 - 1118638

10 - 0 20.95045141 - 6.599800585 1118638 - 1321716

16 Apr 2025, 11:30:23 AM IST

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन के दोनों सत्रों के टॉप 2.50 लाख देंगे जेईई एडवांस्ड

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए 23 आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

16 Apr 2025, 11:01:55 AM IST

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन की कटऑफ क्या रह सकती है

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन परीक्षा समाप्त होने के बाद अब कटऑफ को लेकर मंथन शुरू हो गया है, क्योंकि इसी के आधार पर जेईई-एडवांस के रास्ते खुलेंगे।

संभावित कटऑफ

कैटेगरी जेईई मेन पर्सेंटाइल कटऑफ

सीआरएल 93.23

जनरल – EWS 81.32

ओबीसी एनसीएल 79.67

एससी - 60.09

एसटी - 46.69

दिव्यांग - 0.001

16 Apr 2025, 10:58:38 AM IST

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन बीई बीटेक पेपर का रिजल्ट आएगा

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 से बीई/बीटेक में दाखिला मिलता है। पेपर-1 एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई में और अन्य भाग लेने वाली राज्य सरकारों द्वारा फंडेड/ मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स (बीई/ बीटेक) में दाखिले के लिए आयोजित होता है।

16 Apr 2025, 10:58:38 AM IST

JEE Main Result 2025 Live: जेईई रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर-की

JEE Main Result 2025 Live: प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद एक्स्पर्ट्स की मदद से जेईई मेन सेशन टू की फाइनल आंसर-की तैयार होगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट बनेगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट आएगा।

16 Apr 2025, 10:58:39 AM IST

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन आंसर-की को लेकर सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा

JEE Main Result 2025 Live: एनटीए की लगातार गड़बड़ियों को लेकर अभिभावक सोशल मीडिया पर लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘ट्रेजेडी ऑफ एरर्स -जेईई मेन की आंसर की में कई सवालों के जवाब असल जवाब से अलग हैं। इसके साथ ही कई सवालों के लिए गलत ऑप्शन्स दिये गये हैं। छात्रों ने मांग की है कि एनटीए को सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और जरूरत पड़े तो परीक्षा के परिणाम को फिर से संशोधित किया जाए।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |