Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main 2025 paper 2 results out at jeemain.nta.nic.in here direct download link

JEE Main Paper 2 Result 2025 Out: जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

  • JEE Main B Arch Result 2025: जेईई मेन सेशन 1पेपर 2 रिजल्ट 2025 आज 23 फरवरी 2025 को जारी किया गया। उम्मीदवार रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 Feb 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main Paper 2 Result 2025 Out: जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

JEE Main Paper 2 Result 2025 Sarkari Result: एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) का रिजल्ट आज 23 फरवरी 2025 को jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) रिजल्ट 2025 कैंडिडेट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

जेईई मेन 2025 पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी 2025 को किया गया था। जेईई (मेन)-2025 13 भाषाओं यानी i.e. में आयोजित किया गया था। अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

पेपर 2A (बी.आर्क) के लिए कुल 63,481 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से कुल 44,144 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। पेपर 2B (बी.प्लानिंग) के लिए कुल 28,335 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से कुल 18,596 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

पेपर 2A (बी.आर्क) में महाराष्ट्र के पटने नील संदेश ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर टॉप किया है। पेपर 2A (बी.आर्क) में कुल 38 टॉपर हैं।

वहीं, पेपर 2B (बी.प्लानिंग) मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर टॉप किया है। पेपर 2B (बी.प्लानिंग) में कुल 40 टॉपर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें