JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: जेईई मेन्स 2025 पेपर 2 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है आज
- JEE Main 2025 Answer Key: एनटीए आज 16 फरवरी 2025 को जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

JEE Main 2025 Objection Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 16 फरवरी 2025 रात 11:50 बजे को जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 (बी. आर्क/बी. प्लानिंग) की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। आंसर की के साथ एनटीए ने छात्रों की रिस्पॉन्स शीट को भी जारी किया है। छात्रों के लिए 15 फरवरी 2025 से लेकर 16 फरवरी 2025 रात 11:50 बजे तक ऑब्जेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ओपन की गई है।
अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
JEE Main 2025 Session 1 Paper 2 Answer key Objection Window Link
JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key Challenge: जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 की आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें-
1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।
6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।
7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 2
आपको बता दें कि, जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है। जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।