JEE Advanced 2025 Answer Key released at jeeadv.ac.in here direct download link JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर-की jeeadv.ac.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced 2025 Answer Key released at jeeadv.ac.in here direct download link

JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर-की jeeadv.ac.in पर जारी, Direct Link

JEE Advanced Answer Key 2025: आईआईटी कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस्ड 2025 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 25 May 2025 03:20 PM
share Share
Follow Us on
JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर-की jeeadv.ac.in पर जारी, Direct Link

JEE Advanced Answer Key 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस्ड 2025 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 22 मई 2025 को जारी कर दी गई है।

JEE Advanced 2025 Answer Key Paper 1 Link

JEE Advanced 2025 Answer Key Paper 2 Link

जेईई एडवांस्ड 2025 इंफॉर्मेशन ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को 26 मई से 27 मई 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद आईटीआई कानपुर की ओर से फाइनल आंसर की 2 जून 2025 को जारी की जाएगी।

ऑब्जेक्शन विंडों-

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड 2025 रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:JEE Advanced स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में मिलेगा एडमिशन? क्या आप दे पाएंगे पेपर

जेईई एडवांस्ड 2025-

जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर 18 मई 2025 को आयोजित किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए।

JEE Advanced 2025 Answer Key: उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आंसर की पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप JEE Advanced 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।