Hindi Newsकरियर न्यूज़GSEB HSC Result 2025 releasing tomorrow 5th May at gseb.org gujarat board 12th result date time

GSEB HSC Result 2025 Date: कल जारी होगा गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, यहां कर सकेंगे चेक

Gujarat Board HSC Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) कल 5 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना गुजरात बोर्ड रिजल्ट gseb.org पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 4 May 2025 09:03 PM
share Share
Follow Us on
GSEB HSC Result 2025 Date: कल जारी होगा गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, यहां कर सकेंगे चेक

Gujarat Board HSC Result 2025 Date and Time: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की ओर से कल 5 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर दी गई जानकारी के अनुसार गुजरात बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2025 की घोषणा कल 5 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना गुजरात बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकेंगे।

आपको गुजरात बोर्ड एचएससी 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करने की सुविधा दी जाती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अभी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान आपको आपका रिजल्ट एसएमएस से भी भेजेगा, इसके अलावा आप लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यहां मिलेगा गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक (Gujarat Board HSC Result 2025)

गुजरात बोर्ड एचएससी साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2025

इस वर्ष गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक था। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक था।

ये भी पढ़ें:कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10+ करियर ऑप्शन, चमक जाएगा भविष्य
ये भी पढ़ें:अच्छी जॉब पाने के लिए, साइंस स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शन
ये भी पढ़ें:बेस्ट जॉब पाने के लिए, 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए टॉप 10 करियर ऑप्शन

पिछले साल गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.45% रहा था, जिसमें जनरल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.93% था और साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.25% रहा था।

Gujarat Board HSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको HSC Science, GUJCET - 2025 & HSC General Feb-Mar-2025 Exam Result लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , Wbbse Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें