GSEB 10th, 12th Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक
GSEB HSC SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड (GSHSEB) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। गुजरात बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।

GSEB Gujarat 10th 12th Results 2025, gseb.org: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। गुजरात बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। छात्र अपना गुजरात बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे।
इस वर्ष गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया गया था। कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक था। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक था।
पिछले साल 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब जारी हुआ था, जानें ट्रेंड-
2024
कक्षा 12वीं (HSC रिजल्ट)- 9 मई
कक्षा 10वीं (SSC रिजल्ट)- 11 मई
2023
कक्षा 12वीं (HSC रिजल्ट)- 2 मई
कक्षा 10वीं (SSC रिजल्ट)- 25 मई
गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट-
gseb.org
gseb.org.in
gsebeservice.com
GSEB Gujarat 10th 12th Results 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पिछले साल गुजरात बोर्ड 10वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.56% रहा था, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 79.12% था और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.89% रहा था। पिछले साल गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.45% रहा था, जिसमें जनरल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.93% था और साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.25% रहा था।