GATE Result OUT, Direct Link : गेट रिजल्ट gate2025.iitr.ac.in पर जारी, क्या रही कटऑफ
- GATE Result OUT : जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE ) परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

GATE 2025 Result OUT: आईआईटी रुड़की ने तय तिथि के अनुसार बुधवार 19 मार्च को गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE ) परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एनरोलमेंट आईडी/ ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने नतीजे देख सकते हैं। गेट का रिजल्ट तीन साल तक मान्य रहता है। गेट स्कोर कार्ड 28 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले 27 फरवरी को गेट की आंसर-की जारी हुई थी। आपत्ति के लिए 1 मार्च तक का समय दिया गया था। गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) माध्यम से किया गया था। आपको बता दें कि गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 34.3 28.9 23.1
सिविल इंजीनियरिंग 29.3 26.4 19.8
कंप्यूटर साइंस एंड आईटी 29.2 26.2 19.4
केमिस्ट्री 25 22.5 16.6
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25.7 23.1 17.1
मैथमेटिक्स 25 22.5 16.6
मैकेनिकल इंजीनयरिंग 28.6 25.7 19
फिजिक्स 33 29.8 22.3
डाटा साइंस एंड एआई 29 26.1 19.3
उम्मीदवार गेट 2025 परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘GATE 2025 Result’ पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
ये पीएसयू करते हैं गेट के स्कोर का इस्तेमाल
भारतीय आयात प्राधिकरण (एएआई), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस), चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) समेत और भी कई पीएसयू हैं, जो भर्ती के लिए गेट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।
यहां देखें पिछले साल की पेपर वाइज कटऑफ
गेट 2024 के लिए कुल 826,239 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 653,292 परीक्षा में शामिल हुए। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए कटऑफ स्कोर 33.3, कंप्यूटर साइंस और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 27.6, केमिस्ट्री के लिए 25.2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 25.7 और गणित के लिए 25 था।
गेट कटऑफ 2024
ब्रांच अनारक्षित EWS/ओबीसी एससी/एसटी
कंप्यूटर साइंस 27.6 24.8 18.4
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार 25 22.5 16.6
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25.7 23.1 17.1
सिविल इंजीनियरिंग 28.3 25.4 18.8
केमिकल इंजीनियरिंग 25 22.5 16.6
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 32.7 29.4 21.8
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 33.3 29.9 22.1
बायोटेक्नोलॉजी 38.9 35 25.9
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग 25 22.5 16.6
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग 41 36.9 27.3
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 42.6 38.3 28.4
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (इकोनॉमिक्स) 37
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (इंग्लिश) 48
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (लिग्विस्टिक) 49.7
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (फिलॉस्फी) 39.3
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (साइकोलॉजी) 52.7
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (सोशोलॉजी) 36
लाइफ साइंस - 29.3
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग - 30.5
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस - 28
इंजीनियरिंग साइंस 36.2
सांख्यिकी 26.6
केमिस्ट्री 25.2
डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - 37.1
इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन 35.5
जीई जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग 41.1
जीजी1 जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोलॉजी ) 42
जीजी2 जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोफिजिक्स ) 49
नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग 25.1
फिजिक्स 32