Hindi Newsकरियर न्यूज़GATE 2025 Result will soon out at gate2025.iitr.ac.in how to download result when release

GATE 2025 Result: गेट 2025 रिजल्ट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • GATE Result 2025: गेट 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। गेट 2025 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया जाएगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 March 2025 04:23 PM
share Share
Follow Us on
GATE 2025 Result: गेट 2025 रिजल्ट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

IIT GATE 2025 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) का रिजल्ट जारी कर सकता है। गेट 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईटी रुड़की जल्द ही गेट 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। गेट 2025 के इंफॉर्मेशन ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार, आईटीआई रुड़की 19 मार्च 2025 को गेट 2025 रिजल्ट को जारी करेगा।

गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) माध्यम से किया गया था। आपको बता दें कि गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।

ये भी पढ़ें:ये हैं दुनिया के टॉप 10 सबसे कठिन एग्जाम
ये भी पढ़ें:ये हैं इंडिया की टॉप 10 IIT, यहां से की पढ़ाई तो बन जाएगा करियर

GATE 2025 Result: उम्मीदवार गेट 2025 परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘GATE 2025 Result’ पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

6. अब आप ध्यान से रिजल्ट पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप गेट 2025 परीक्षा की रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने 27 फरवरी 2025 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2025 की प्रोविजनल आंसर की को जारी किया था। इसके साथ आईआईटी ने उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी 1 मार्च, 2025 तक ओपन किया था। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें