Hindi Newsकरियर न्यूज़GATE 2025 Answer key will soon out at gate2025.iitr.ac.in how to download answer key when out

GATE 2025 Answer Key: गेट 2025 आंसर की का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

  • GATE Answer Key 2025: गेट 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब आंसर की का इंतजार है। गेट 2025 आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया जाएगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 Feb 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
GATE 2025 Answer Key: गेट 2025 आंसर की का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

IIT GATE 2025 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) का आयोजन पूरा कर लिया है। गेट 2025 परीक्षा में अभ्यर्थियों को अब आंसर की का इंतजार है। अभ्यर्थी आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईटी रुड़की जल्द ही गेट 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है।

गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) माध्यम से किया गया था।

ये भी पढ़ें:ये हैं इंडिया की टॉप 10 IIT, यहां से की पढ़ाई तो बन जाएगा करियर
ये भी पढ़ें:सरकारी नौकरी पाने के लिए टॉप 4 BTech इंजीनियरिंग कोर्स

GATE 2025 Answer Key: उम्मीदवार गेट 2025 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘GATE 2025 Answer Key’ पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप गेट 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि गेट 2025 परीक्षा की आंसर की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को पर रेगुलर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें