Hindi Newsकरियर न्यूज़GATE 2025 admit card may release at gate2025.iitr.ac.in tomorrow Jan 7 when out know how to download

GATE Admit Card 2025: गेट 2025 एडमिट कार्ड कल हो सकते हैं जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • GATE 2025 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम (GATE) परीक्षा 2025 के लिए सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। गेट एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड कल 2 जनवरी 2025 को जारी होने की संभावना है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 6 Jan 2025 03:07 PM
share Share
Follow Us on
GATE Admit Card 2025: गेट 2025 एडमिट कार्ड कल हो सकते हैं जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

IIT GATE 2025 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम (GATE) परीक्षा 2025 के लिए सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। आईआईटी रुड़की द्वारा गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में दी गई, जानकारी अनुसार के अनुसार गेट एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड कल 7 जनवरी 2025 को जारी होने की संभावना है। अगर आप ने GATE 2025 एग्जाम के लिए आवेदन किया है तो आप अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

आईआईटी रूड़की की ओर से गेट 2025 की परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी, 2025 को कराया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाएगा।

GATE 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

GATE 2025 एग्जाम पैटर्न-

गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के पूछे जाएंगे।

मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ) सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा। सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा। बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें