Hindi Newsकरियर न्यूज़UPTET 2021 Students are angry want result to be declared soon

UPTET Result 2021: रिजल्ट न आने पर गुस्से से भरे हैं छात्र, कहा- 'नहीं समझ रहे दर्द'

UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) से UPTET 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आग्रह कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in. पर रिजल्ट की घोषणा करें

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 3 April 2022 11:52 AM
share Share

UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) से UPTET 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आग्रह कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in. पर रिजल्ट की घोषणा करें।

बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा था यूपीटीईटी परिणाम कल जारी किए जाएंगे। हालांकि कल परिणाम जारी नहीं किए गए, वहीं अब कहा जा रहा है परिणाम आज जारी होंगे।

एक महीने से अधिक समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के सामने अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी) ने अभी तक परिणाम जारी होने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में नतीजों को लेकर दावे किए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर छात्र परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने के लिए बोल रहे हैं।

 

 

 

बता  दें, UPTET 2021 का परिणाम शुरू 25 फरवरी, 2022 को घोषित किया जाना था, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। तब से, लाखों उम्मीदवार अपने UPTET परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस साल राज्य की प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 अभ्यर्थियों (83.09 प्रतिशत) ने भाग लिया था। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) निकले थे। परीक्षा में 1,62,511 पर्यवेक्षकों, 8530 पर्यवेक्षकों, 1423 उड़न दस्तों के साथ-साथ 5,814 वर्ग-3 और 14,059 वर्ग-4 कर्मचारियों की आवश्यकता थी।

बता दें, एक पेपर लीक के कारण, UPTET-2021 परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दी गई थी और 23 जनवरी, 2022 के लिए पुनर्निर्धारित की गई थी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो साल में एक बार आयोजित की जाती है ताकि आवेदकों को उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) पढ़ाने के लिए  अनुमति मिल सके।

Uttar Pradesh TET 2022 Result: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updled.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2- 'Uttar Pradesh TET 2022 Result' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 4- भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें