Hindi Newsकरियर न्यूज़cgsos exam dates cg board open school 10th 12th exam datesheet released check here complete timetable

CGSOS Time Table 2025: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा टाइमटेबल जारी, 26 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम

  • CGSOS Date Sheet 2025: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं ओपन स्कूल की बेवसाइट (www.sos.cg.nic.in) में भी जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 29 Jan 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
CGSOS Time Table 2025: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा टाइमटेबल जारी, 26 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम

Chhattisgarh State open school 10th 12th Time Table: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2025 महीने में आयोजित होंगी। सीजी ओपन स्कूल 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 27 मार्च 2025 से शुरू होंगी और 17 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। 12वीं (इंटर) की परीक्षाएं 26 मार्च 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक चलेगी। छात्र-छात्राएं ओपन स्कूल की बेवसाइट (www.sos.cg.nic.in) में भी जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं की डेटशीट 2025-

27 मार्च, 2025- हिंदी

29 मार्च, 2025- उर्दू

1 अप्रैल, 2025- विज्ञान (साइंस)

3 अप्रैल, 2025- अंग्रेजी (इंग्लिश)

5 अप्रैल, 2025 - गृह विज्ञान (होम साइंस)

8 अप्रैल, 2025- सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस)

11 अप्रैल, 2025 - गणित

12 अप्रैल, 2025- बिजनेस स्टडीज

15 अप्रैल, 2025 - अर्थशास्त्र

16 अप्रैल, 2025 - मराठी

17 अप्रैल, 2025 - संस्कृत

ये भी पढ़ें:Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टिप्स

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 12वीं की डेटशीट 2025-

26 मार्च 2025 - हिंदी

28 मार्च 2025 - बायोलॉजी

29 मार्च 2025 - राजनीति

2 अप्रैल 2025 - भौतिक विज्ञान (फिजिक्स)

4 अप्रैल 2025 - गृह विज्ञान (होम साइंस)

7 अप्रैल 2025 - केमेस्ट्री

9 अप्रैल 2025 - अंग्रेजी

11 अप्रैल 2025 - अकाउंटिंग

12 अप्रैल 2025 - गणित

16 अप्रैल 2025 - इतिहास

17 अप्रैल 2025- कॉमर्स

19 अप्रैल 2025 - भूगोल

21 अप्रैल 2025 - इकॉनॉमिक्स

CGSOS Datesheet 2025: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको महत्तवपूर्ण लिंक्स सेक्शन में जाना होगा।

3. अब आपको डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपको कक्षा 10वीं या 12वीं टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।

5. अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी।

6. अब आप छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं या 12वीं डेटशीट को डाउनलोड कर लीजिए।

7. परीक्षा के लिए डेटशीट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें