Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE class 10th,12th admit card 2025 will soon out at cbse.gov.in CBSE Board Exams starts from 15th February

CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई बोर्ड 10th, 12th एडमिट कार्ड का इंतजार, 15 फरवरी से शुरू होगें बोर्ड एग्जाम

  • CBSE 10th-12th Board Exams 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कोर्ड को जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड को cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 29 Jan 2025 06:23 PM
share Share
Follow Us on
CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई बोर्ड 10th, 12th एडमिट कार्ड का इंतजार, 15 फरवरी से शुरू होगें बोर्ड एग्जाम

CBSE class 10th-12th admit card 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कोर्ड को जारी कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।

सभी स्कूलों के प्रधान/प्रिंसिपल आधिकारिक वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि रेगुलर स्कूलों के छात्र अपना एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, उनका एडमिट कार्ड स्कूल प्रशासन द्वारा डाउनलोड किया जाएगा। हालांकि प्राइवेट रूप से परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:सीबीएसई कक्षा 10वीं की सोशल साइंस में 95+ मार्क्स लाने के लिए टिप्स
ये भी पढ़ें:CBSE बोर्ड एग्जाम में मिलेंगे टॉप स्कोर, अगर ऐसे करेंगे पढ़ाई

CBSE Class 10th, 12th Admit card 2025: सीबीएसई 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए संगम पोर्टल पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको स्कूल (गंगा) का चयन करना होगा।

4. अब आपको परीक्षा पूर्व एक्टिविटी पर क्लिक करना होगा।

5. अब आपको सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

6. अब आप अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन कीजिए।

7. इसके बाद आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025-

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 18 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।

तो वहीं, सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। अंतिम परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें