BTEUP Odd Semester Result 2025: बीटीईयूपी ऑड सेमेस्टर रिजल्ट 2025 bteup.ac.in पर जारी, Direct Link
- UPBTE Result 2025 Out: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने आज 19 फरवरी 2025 को पॉलिटेक्निक के ऑड सेमेस्टर रिजल्ट 2025 को जारी कर दिया है।

BTEUP Sarkari Result 2025: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने आज 19 फरवरी 2025 को पॉलिटेक्निक के ऑड सेमेस्टर रिजल्ट 2025 को जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी सेमेस्टर I, III और V की परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करना होगा। इसके साथ ही स्पेशल बैक पेपर दिसंबर 2024 और फार्मेसी स्पेशल बैक पेपर दिसंबर 2024 का रिजल्ट भी जारी किया गया है।
BTEUP Odd Semester Result 2025: बीटीईयूपी ऑड सेमेस्टर रिजल्ट 2025 आसान स्टेप्स से चेक कीजिए-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bteup.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए "View Result of odd semester december - 2024/View Result of Special Back Paper december - 2024/View Result of PHARMACY Special Back Paper december - 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए और उसे डाउनलोड कर लीजिए।
5. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
असंतुष्ट उम्मीदवार बीटीईयूपी रिजल्ट 2025 के लिए रिवैल्यूशन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं-
1. रिवैल्यूशन पोर्टल पर जाएँ- आधिकारिक बीटीईयूपी वेबसाइट पर जाएं और "रिवैल्यूशन" अनुभाग पर जाएं।
2. आवेदन पत्र भरें - विषय कोड और व्यक्तिगत जानकारी सहित सटीक विवरण दर्ज करें।
3. रिवैल्यूशन शुल्क का भुगतान करें- निर्धारित शुल्कों के अनुसार ऑनलाइन भुगतान पूरा करें।
4. समय सीमा से पहले जमा करें- सुनिश्चित करें कि अनुरोध निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत किया गया है।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।